Samastipur crime news : सोशल मीडिया (Social Media) पर हुआ प्यार, पति को पता चल तो पत्नी ने कर ली खुदकुशी । यह पूरा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर (Vasudevpur) गांव का है। महिला की पहचान राज किशोर शाह की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में की गई है। महिला को किसी लड़के से प्यार हो गया था। वह उससे कॉल पर भी बात करती थी। इसकी जानकारी उसके पति राज किशोर शाह को मिली तो उसने डांटते हुए पत्नी से कहा था, संभल जाओ… इस बात से पत्नी नाराज हो गई और सुबह महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला तीन बच्चों की मां है। पड़ोसियों के अनुसार, महिला सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती थी। वह रील्स भी बनाती थी।
सोशल मीडिया (Social Media) पर हुआ प्यार, पति को पता चल तो पत्नी ने कर ली खुदकुशी
उस महिला को जहानाबाद के रहने वाले एक लड़के से प्यार हुआ था। इस बात को लेकर पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था।परिजनों ने बताया कि करीब 10 साल पहले प्रियंका की शादी हुई थी। बीते दो तीन महीने से वह इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय थी। रात में प्रेमी से बात करने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ और फिर दोनों सोने चले गए। सुबह जब पति की नींद खुली तो देखा कि प्रियंका दूसरे कमरे में पंखे से लटकी हुई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इसके बाद मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन को दी। मृतका के पति के बड़े भाई ने कहा कि दो-तीन दिन पहले दोनों पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। तब प्रियंका के मायके वालों को इस बात की जानकारी दी गई थी। वह यहां आए थे और प्रियंका को समझाया था। लेकिन, वह समझने को तैयार नहीं थी। उसने साफ कहा था कि वह एक लड़के से प्यार करती है। वहीं मामले को लेकर सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने कहा है कि प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की बात सामने आई है। महिला के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Also Read : Bokaro में सड़क किनारे मिली दवाइयां को जलाकर किया गया नष्ट
1 thought on “Social Media पर हुआ प्यार, पति को पता चल तो पत्नी ने कर ली खुदकुशी”