Madhubani: मधुबनी जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति द्वारा जिले में संचालित बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालिका गृह, मधुबनी एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।
[ruby_related heading=”More Read” total=”4″ layout=”1″]
बालिका गृह, मधुबनी की बालिकाओं ने अपनी मधुबनी पेंटिंग का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर जिला पदाधिकारी ने उनकी कला की सराहना की। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने गृह में रह रही बालिकाओं की कुल संख्या, विशेष आवश्यकता वाली बालिकाओं की स्थिति और गृह की क्षमता की विस्तृत जानकारी ली।
इसके साथ ही उन्होंने गृह की आधारभूत संरचना, उपलब्ध सुविधाएं, भोजन की गुणवत्ता एवं मेन्यू की भी जांच की। उन्होंने बच्चों से नॉनवेज खाने की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यकताओं पर चर्चा की। भंडार गृह, रसोई घर और आवासन कक्षों का भी गहन निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियुक्त डॉक्टर और एएनएम की सेवाओं की जानकारी भी प्राप्त की गई। पुलिस उपाधीक्षक द्वारा प्रतिनियुक्त सुरक्षा बल की स्थिति पर भी समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान गृह की साफ-सफाई और अन्य कार्यकलाप संतोषजनक पाए गए। विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान का भी निरीक्षण किया गया, जहां की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। जिला पदाधिकारी ने वहां के बच्चों को खिलौने भी भेंट किए।
निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक आशीष अमन, जिला बाल संरक्षण इकाई, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सिविल सर्जन, स्वास्थ्य पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के अन्य कर्मी तथा गृह के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
Also Read: Patna airport: पटना एयरपोर्ट पर टला Ahmedabad Plane Crash जैसा बड़ा विमान हादसा
सुमित कुमार राउत की रिपोर्ट











