Madhubani: बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतक के रूप में भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद की नियुक्ति पर खजौली विधानसभा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इसी कड़ी में बुधवार को प्रखंड के एक निजी स्कूल के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
[ruby_related heading=”More Read” total=”4″ layout=”1″]
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय ने की, जबकि संचालन महामंत्री सुमित कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने विधायक अरुण शंकर प्रसाद को फूल-माला, पाग और दोपट्टा देकर सम्मानित किया।
जनता की आवाज उठाने का वादा
सम्मान समारोह में विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने सभी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि,”यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे खजौली विधानसभा क्षेत्र की जनता और एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मान है। मैं सदन में जनता की आवाज मजबूती से उठाने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।”
Also Read : Madhubani: राजनगर थाना में मॉक ड्रिल का आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर
कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की उपस्थिति
इस मौके पर कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा, विधायक प्रतिनिधि संभुनाथ ठाकुर, जीप सदस्य जितेंद्र कुमार भारती, जिला महामंत्री सरोज सिंह, मुखिया अर्जुन सिंह, कुंदन सिंह, सरपंच सुप्रिया सिंह, अनीश झा, बबीता देवी, आभा देवी, वीणा दास, अनिता देवी, सुरेंद्र सिंह, दिलीप झा, श्याम साहू, दिनेश मिश्र और पूर्व सरपंच शिव शंकर साह सहित अन्य कई गणमान्य लोग शामिल थे।
सुमित कुमार राउत की रिपोर्ट













