Darbhanga News: अलीनगर प्रखंड क्षेत्र के मिल्की स्थित पूर्व सरपंच बलराम झा के आवास पर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अलीनगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया ने की जबकि इसमें जिला अध्यक्ष विनय पासवान बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने बूथ प्रभारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन को मज़बूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाना समय की मांग है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने अपने क्षेत्र में जनता से सीधा जुड़ाव बनाना होगा ताकि पार्टी की नीतियां और योजनाएं आमजन तक पहुंच सके।
बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। इसमें विशेष रूप से कार्यकर्ताओं की भूमिका, बूथ स्तर की कमियों की पहचान मतदाता सूची के पुनरीक्षण और क्षेत्रीय स्तर पर जनसंपर्क को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।
Also read: Bihar News: अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 615 लीटर अवैध शराब बरामद
इस मौक़े पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं जिनमें प्रमुख रूप से गंगाराम सहानी, रामनाथ सहानी, बलराम झा, कामेश्वर साहनी, प्रकाश साहनी, ललित मोहन मिश्रा, हीरा प्रसाद सुमन, कमलेश यादव, संजय महतो, जगन्नाथ यादव समेत कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मज़बूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आने वाले चुनावों को लेकर रणनीति तय करना रहा।