Bihar News: बिहार सरकार ने पर्यटन को एक नई ऊंचाइ देने की दिशा में बड़ा क़दम उठाया है। अब राज्य में पर्यटक केवल बस या ट्रेन से नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर के ज़रिये भी प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे। यह पहल न केवल पर्यटकों को बेहतर सुविधा देगी, बल्कि राज्य के पर्यटन उद्योग को भी नई उड़ान देगी।
बिहार में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ख़ासकर बोधगया, राजगीर, नालंदा, वैशाली, पावापुरी, वाल्मीकिनगर और विक्रमशिला जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ होती है। ऐसे में सड़क मार्ग से यात्रा करने में समय ज़्यादा लगता है और सुविधाए सिमित रहती है। इस चुनौती को देखते हुए बिहार पर्यटन विभाग ने हेली-टूरिज़्म की शुरुआत करने का फ़ैसला लिया है।
पर्यटन विभाग के अनुसार हेली टूरिज़म सेवा की शुरुआत पहले चरण में निम्नलिखित प्रमुख के स्थालों पर की जाएगी जैसे: राजगीर, बोध गया, नालंदा, वैशाली और पटना (हेलीपेड हब के रूप में) पटना से इन स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा संचालित की जाएगी, जिससे पर्यटक कुछ ही घंटों में एक से अधिक स्थल घूम सकेंगे।
साथ ही, पर्यटकों को इस हेली – टूरिज़म योजना के तहत कई सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इसमें एडवांस ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शामिल है, जिसे पर्यटक पहले से ही अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे। पर्यटन पैकेज में हेलीकॉप्टर राइड के साथ-साथ पेशेवर गाइड, लंच, और स्थल दर्शन की सुविधा भी दी जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए हेलीकॉप्टर सेवाएं सुरक्षा के उच्चतम मानकों के अनुसार संचालित की जाएगी। सभी सेवाएं बिहार पर्यटन विभाग द्वारा अतिरिक्त निजी एजेंसियों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। जिससे सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।
इस योजना से पर्यटकों को कई फ़ायदे मिलेंगे। सबसे बड़ा लाभ यह है कि वे एक ही दिन में कई प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे । जिससे समय की बचत होगी। उन्हें एक आरामदायक को रोमांचक यात्रा का नया अनुभव मिलेगा ।इस पहल से बिहार की छवि एक प्रगतिशील और टूरिज़्म- फ्रेंडली राज्य के रूप में उभरेगी, जो राज्य की ब्रांडिंग को और मज़बूत करेगा। इसके अलावा, हेलीकॉप्टर सेवा, टूर गाइड, लॉजिंग और अन्य सहायक सेवाओं के ज़रिए स्थानीय लोगों को भी रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
Also Read: JMM का आधिकारिक X हैंडल हुआ हैक, जानिए CM हेमंत सोरेन ने क्या कहा
पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक़,” हमारा उद्देश्य बिहार को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मज़बूत करना है। हेलीकॉप्टर से पर्यटन सेवा एक बड़ा क़दम है जो राज्य के ऐतिहासिक विरासत को देखने का एक अनोखा माध्यम बनेगा।”
साथ ही यह भी कहा गया है कि, अगर पहले चरण की टूरिज़म सेवा सफल रही, तो दूसरे चरण में इसे वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व, कुशीनगर बॉर्डर क्षेत्र, सासाराम और शेरशाह सूरी मक़बरा, विक्रमशिला जैसे स्थलों तक विस्तार के दिया जाएगा।
बिहार सरकार की नई पहल राज्य में पर्यटन के विकास को नई दिशा देगी। इससे ना सिर्फ़ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिलेगी, बल्कि राज्य की छवि एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में भी निखरेगी। अब बिहार घूमना सिर्फ़ सुविधाजनक ही नहीं, बल्कि बेहद रोमांचक भी होने वाला है