Jharkhand News: झारखंड अलग राज्य आंदोलन के महानायक शहीद निर्मल महतो के 38वें शहादत दिवस पर पूरे प्रदेश में शुक्रवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से विशाल बाइक रैली सह आदमकद प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का आयोजन सोनाहातु के जाड़ेया मोड़ पर किया गया।
तेज बारिश के बावजूद कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बरसात में भीगने हुए भी लोग कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। सांस्कृतिक गीत संगीत के बीच सहित निर्मल महत्व की प्रतिमा का अनावरण डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो एवं भूमि दाता करम सिंह महतो ने संयुक्त रूप से किया।
बाइक रैली से कार्यक्रम की शुरुआत
संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि बाइक रैली की शुरुआत झारखंड मेला मैदान सोनाहातू से हुई, जो पुराना ब्लॉक ऑफ़िस थाना मैदान, जमुदाग मोड़ होते हुए जाड़ेया मोड़ पर संपन्न हुई।
रैली में सैकड़ों वाहनों का क़ाफ़िला शामिल रहा जिससे ट्रैफ़िक व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को लगातार सक्रिय रहना पड़ा।
शहीदों की क़ुर्बानी अमर — टाइगर जयराम महतो
प्रतिमा अनावरण के बाद श्रद्धांजलि सभा में टाइगर जयराम महतो ने कहा,
“ जिस तरह आज़ाद देश की आज़ादी में भगत सिंह की क़ुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता, उसी तरह झारखंड आंदोलन में शहीद निर्मल महतो का सहादत अमिट है। आज सदन में सवाल पूछने पर सरकार को तक़लीफ हो रही है और वे जवाब देही से बच रहे हैं।”
Also read: Darbhanga News: आइडियल पब्लिक स्कूल, पकड़ी में रक्षाबंधन पर्व का उत्सव
विचार हमेशा जीवित रहते हैं—देवेंद्रनाथ महतो
संगठन के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा,
“ शहीदों की कभी मृत्यु नहीं होती। उनके विचार और सोच हमेशा लोगों के बीच जीवित रहते हैं। हम शहीद निर्मल महतो के नक़्शे क़दम पर चलते हुए हर अन्याय और क्षेत्रीय अधिकार के लिए संघर्षरत हैं।”
हज़ारों की मौजूदगी
कार्यक्रम के दौरान- फुलेश्वर बैठा, दमयंती मुंडा, मनोज यादव, गुना भगत, बिहारी महतो, विनोद स्वांसी, समुद्र पाहन, लीलावती देवी पंचम एक्का, आलोक उरांव, लीलावती देवी, जलेश्वर मार्शल, राजू महतो, चंदन रजक आदि,
समेत कई वरीय पदाधिकारी और हज़ारों लोग मौजूद थे।