Darbhanga News: दरभंगा पूर्वी जिला भारतीय जनता पार्टी के महासचिव संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने अलीनगर विधानसभा अंतर्गत कुर्सो, आवाम, मदनपुर, शेरपुर, नारायणपुर, गोरियारी, ककोढ़ा एवं पिरहौली में स्थापित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और मां दुर्गा के चरणों में शीश झुकाकर पूजा-अर्चना की.
इस अवसर पर महासचिव संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा, ”मां दुर्गा शक्ति और धर्म का प्रतीक हैं। नवरात्रि का यह त्योहार न केवल आस्था का बल्कि सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है।” दरभंगा सहित पूरे मिथिला में श्रद्धालु जिस भावना और भक्ति भाव से देवी मां की पूजा करते हैं, वह हमारे सांस्कृतिक वैभव को और भी गौरवान्वित करता है। देवी मां की कृपा से समाज में शांति, समृद्धि और सद्भाव का वातावरण बने, यही हमारी कामना है।”
उन्होंने यह भी कहा कि दुर्गा पूजा जैसे त्योहार हमें बुराई पर अच्छाई की जीत के संकल्प को क्रियान्वित करने और समाज में सकारात्मकता फैलाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस मौके पर संजय सिंह पप्पू सिंह ने भी कहा कि इतना सुंदर और भव्य पंडाल का निर्माण और सुव्यवस्थित कार्यक्रम देखकर मुझे खुशी हुई. आयोजन समिति के सभी सदस्यों का यह प्रयास सराहनीय है। आप सभी का उत्साह और समर्पण समाज के लिए प्रेरणा है। मैं सभी आयोजकों को हृदय से बधाई देता हूं और शुभकामनाएं देता हूं कि मां दुर्गा की कृपा आप सभी पर बनी रहे।”
Also Read: Darbhanga News: उत्तर बिहार के लोगों को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात
मौके पर मंडल अध्यक्ष पुरूषोत्तम झा, महासचिव शंभु पासवान, ब्रजेश झा, कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष बिंधानाथ झा, विवेकानंद झा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, राजकुमार सिंह आदि मौजूद थे.