Patna News : कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के पोस्टल पार्क, नवरतनपुर में रविवार को जन सुराज विस्तार बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जन सुराज पार्टी की ओर से आगामी 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित बिहार बदलाव रैली को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
[ruby_related heading=”More Read” total=”4″ layout=”1″]
बैठक को संबोधित करते हुए जन सुराज की संभावित प्रत्याशी वंदना कुमारी ने कहा कि बिहार को बदलने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने जनता से बिहार बदलाव रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। वंदना कुमारी ने कहा, “बिहार की बदहाली को खत्म कर सुशासन लाने की शुरुआत कुम्हरार से होगी। यह रैली बिहार की तस्वीर बदलने में मील का पत्थर साबित होगी।”
बैठक के दौरान मौजूद लोगों ने एक स्वर में बिहार बदलाव रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर “जन सुराज आयेगा, पांच चीज हो जायेगा” नामक पैंपलेट और कैलेंडर का वितरण भी किया गया।
बैठक में लोहटन यादव, प्रमोद यादव, पिंकी देवी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बिहार बदलाव रैली को जन-जन तक पहुंचाने और इसमें अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। वंदना कुमारी ने कहा कि बिहार की जनता को अब बदलाव चाहिए, और इस बदलाव की अगुवाई प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज पार्टी कर रही है। रैली को लेकर जन सुराज कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।












