Ram Navami 2025 : नेपाल में राम नवमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया, खासकर जनकपुर जानकी मंदिर जनकपुरधाम में। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगासागर सरोवर और दूधमती नदी में स्नान किया और जानकी मंदिर एवं राम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा-पाठ किया। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया था और कई मंदिरों में अष्टयाम का आयोजन किया गया।
शोभा यात्रा और भंडारे का आयोजन
शोभा यात्रा और भंडारे का आयोजन भी किया गया। नेपाल हिन्दू सेना और जानकी सेना ने जानकी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली, जिसमें दो हजार से अधिक लोग शामिल हुए। विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में राम मंदिर से एक और भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में “नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित करो” जैसे नारे लगाए गए।
राम नवमी का महत्व
राम नवमी का महत्व भगवान राम के जन्म का उत्सव है, जो हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन भगवान राम के जीवन और उनके आदर्शों को याद किया जाता है। नेपाल और भारत दोनों देशों में यह त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान राम को हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में माना जाता है।
Also Read : 07 April 2025 Ka Rashifal : कैसा रहेगा 12 राशियों का सोमवार का दिन? पढ़ें 7 अप्रैल का राशिफल
वही जनकपुरधाम के अलावा देहाती क्षेत्रों से भी गाजा-बाजा के साथ राम जानकी का झांकी के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा को लेकर धनुषा जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं।