Ranchi News : राजधानी रांची में लगातार बढ़ती हत्याओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर JLKM के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधी बेखौफ होकर हत्याएं कर रहे हैं, जबकि पुलिस प्रशासन अवैध खनन और ट्रांसपोर्टिंग में व्यस्त है।
[ruby_related heading=”More Read” total=”4″ layout=”1″]
महतो ने कहा कि हाल ही में जोरार, नामकुम निवासी सोनू मुंडा, पूर्व जिला परिषद कांके सदस्य अनिल महतो और अब पंडरा के व्यवसायी भूपल साहू की दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गई। इन घटनाओं को अपराधियों ने खुलेआम अंजाम दिया, जिससे साफ है कि राजधानी में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
उन्होंने हेमंत सरकार पर जंगलराज को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में पुलिस केवल अवैध कोयला, बालू और पत्थर खनिज संपदा के ट्रांसपोर्टिंग संरक्षण और तहसीलदारी में लगी हुई है। जनता असुरक्षित महसूस कर रही है और आम आदमी भय के साए में जी रहा है।
देवेंद्रनाथ महतो ने इस मुद्दे पर कहा कि उनका संगठन सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगा। उन्होंने राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को नियंत्रण में लाने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।झारखंड में बढ़ते अपराध और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर जनता में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इस पर क्या कदम उठाती है और राज्य में कानून व्यवस्था को कैसे बहाल करती है।
Also Read : 8 May 2025 Ka Rashifal : कैसा रहेगा 12 राशियों का गुरुवार का दिन? पढ़ें 8 May का राशिफल