Madhubani: मधुबनी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र जयनगर में स्थित सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं वाहिनी के मंदिर में आज विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में वाहिनी के अधिकारी, जवान और उनके परिवारजन शामिल हुए।
[ruby_related heading=”More Read” total=”4″ layout=”1″]
वेद मंत्रों के गूंज के बीच भगवान शिव का विधिवत अभिषेक किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य वाहिनी के सदस्यों की सुख-समृद्धि और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करना था।
इस कार्यक्रम में वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट विवेक ओझा सहित उप कमांडेंट संतोष कुमार निमोरिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से जवानों का मनोबल बढ़ता है, जिससे न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि संगठन में एकता और सद्भावना का भाव भी मजबूत होता है।
कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी ने भाग लिया और भक्तिमय माहौल का आनंद लिया। इस आयोजन से वाहिनी के जवानों में नई ऊर्जा का संचार हुआ और वे राष्ट्रसेवा के प्रति और अधिक प्रेरित महसूस कर रहे हैं।
[ruby_related heading=”Also Read” total=5 layout=1]