सिल्ली MLA Amit Mahato ने छात्र-छात्राओं के बीच किया साइकिल वितरण

MLA Amit Mahato
WhatsApp Group Join Now

Silli News : झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा महत्वपूर्ण योजना उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत सोनाहातु प्रखंड परिसर में आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच सिल्ली विधायक अमित महतो (MLA Amit Mahato) ने साइकिल वितरण किया। इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार में विकास किया जा रहा है। साईकिल मिलने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्रों‎ को अब आने जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी। MLA Amit Mahato ने आगे कहा बच्चे मन लगाकर पढ़ें यही झारखंड सरकार की सोच है। इससे बच्चे उत्साहित होंगे तथा शिक्षण कार्य में सुधार होगा। ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी एवं नियमित रूप से विद्यालय आने को प्रेरित होंगे।

छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस पर साइकिल की घंटी बजाकर बच्चों ने अपनी खुशी जाहिर की। साथ ही अंचल पहुचे ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के लिए कहा गया।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी खगेश कुमार, अंचलाधिकारी मनोज महथा,कुछ बच्ची को साइकिल नहीं मिलने से नाराज होकर घर वापस लौट गए विधायक ने बच्चों से बात कर आश्वासन दिया कि बहुत जल्द आप लोगों की साइकिल उपलब्ध करा दिया जाएगा

Also Read :  पावर स्टार Pawan Singh का नया गाना “बियाहल महिला” ने मचाया धमाल

Author

  • Hemant Kumar

    Hemant kuamr is born and brought up in Darbhanga, Bihar. He is news Writing in Entertainment and Politics. He had work experience in News Writing from 5 years.

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *