Dhanbad News : धनबाद रेल मंडल में स्पोर्ट्स मिट 2025 का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन 15 जनवरी से 17 जनवरी 2025 तक धनबाद पूर्व मध्य रेल के धनबाद रेल मंडल स्थित रेलवे ग्राउंड में किया जा रहा है। धनबाद मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने बताया कि धनबाद रेल मंडल में पांच जगहों पर स्पोर्ट्स मिट का आयोजन किया गया था.
जिसका फाइनल मुकाबला धनबाद रेलवे ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धनबाद रेल मंडल के बरकाकाना, पतरातू, बरवाडीह, गोमोह और धनबाद में इस स्पोर्ट्स कार्यक्रम का आयोजीत किया गया है। वही मीडिया से बताया कि इसका उद्देश्य स्पोर्ट्स की भावना को बढ़ावा देना है, ताकि कर्मी टीम के रूप में कार्य करने के प्रति जागरूक हो, साथ ही प्रतिस्पर्धा की भावना भी बढ़े। धनबाद रेल मंडल के साथ पूरे देश का नाम ऊंचा हो सके।