IGNOU Ranchi Regional Center : इग्नू रांची क्षेत्रीय केंद्र का 38वां दीक्षांत समारोह राजधानी रांची के नामकुम स्थित झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित किया गया.दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील कुमार दुबे और इग्नू रांची के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक शुभकांत मोहंती मुख्य रूप से उपस्थित थे। समारोह का विधिवत उद्घाटन अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
[ruby_related heading=”Also Read” total=5 layout=1]
अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में अतिथियों ने 363 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की. इग्नू रांची क्षेत्रीय केंद्र के 10538 छात्र डिग्री के लिए पात्र हैं। नई दिल्ली में इग्नू के मुख्यालय में क्षेत्रीय केंद्र रांची से राजनीति विज्ञान में स्नातक करने के लिए नीतीश कुमार महतो को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
[ruby_related heading=”More Read” total=”4″ layout=”1″]




















