Rajgir News : नालंदा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बाइक चोरी का एक आरोपी होमगार्ड जवान को चकमा देकर राजगीर थाने की हाजत से फरार हो गया। यह घटना पुलिस महकमे की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
[ruby_related heading=”More Read” total=”4″ layout=”1″]
वही मिली जानकारी के अनुसार जट्टी भगवानपुर निवासी दशरथ कुमार को आज सुबह चोरी की बाइक के मामले में गिरफ्तार किया गया था।सूत्रों के अनुसार जब होमगार्ड के जवान आरोपी को लॉकअप से बाहर निकाल रहे थे। तभी आरोपी ने चालाकी से होमगार्ड को धक्का दे दिया और भागने में सफल हो गया।
[ruby_related heading=”Also Read” total=5 layout=1]
इस संबंध में राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बातचीत में घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी राजगीर का ही रहने वाला है। पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।थाना परिसर से कैदी के भागने की खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। साथ ही आसपास के थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है। घटना के बाद थाने की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं।
नालंदा से संजीव कुमार बिट्टु की रिपोर्ट