Darbhanga News: अलीनगर प्रखंड क्षेत्र में आस्था और उत्साह का प्रतीक अनंत पूजा शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और परम्परागत विधि-विधान के बीच संपन्न हुई। पकड़ी पंचायत के मिल्की गांव, नावनगर नरमा, मोतीपुर और अन्टौर सहित कई गांवों में श्रद्धालुओं ने अनंत भगवान की पूजा- अर्चना कर धर्म और भक्ति का वातावरण बनाया।
पूजा से एक दिन पहले ही बाज़ारों में ख़ास रौनक देखने को मिली। 14 ग्रंथियों वाले रंग बिरंगे अनंत सूत्र की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा खीरा, केला, सेब जैसे फल और पूजन सामग्री की जमकर ख़रीदारी हुई।
Also read: Mithila News: मिथिलावादी पार्टी की “मिशन बेनीपुर” जन संवाद यात्रा 7 सितम्बर से शुरू
भाद्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को होने वाली यह पूजा विशेष महत्व रखती है। परंपरा के अनुसार कुश से निर्मित अनंत भगवान की प्रतिमा स्थापित कर भगवान विष्णु की विधिवत आराधना की जाती है। पूजा के दौरान सूत्र की प्रत्येक ग्रंथि में उनके 14 अभिहित नामों का आव्हान किया जाता है।
इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों के विशेष भागीदारी रही। ग्रामीण वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर हो उठा और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।