Trump Tariff on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने रूस के आर्थिक स्थिति पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भारत पर लगाया गया 50% टैरिफ, मॉस्को की कमज़ोर हो रही अर्थव्यवस्था पर एक और गहरी चोट है। यह टैरिफ़ भारत के रूस से कच्चा तेल ख़रीदने के मामले में लगाया गया है। ट्रम्प ने कहा कि इसे रूस के राजस्व स्त्रोतों पर सीधा असर पड़ेगा और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बीच उसकी आर्थिक परेशानियां और बढ़ जाएंगी।
व्हाइट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा, “ मेरा मानना है कि रूस को अपने देश के पुनर्निर्माण पर ध्यान देना चाहिए। यह एक विशाल और संभावनाओं से भरा देश है लेकिन वर्तमान में वहां का आर्थिक प्रदर्शन बेहद ख़राब है।”
इस दौरान ट्रम्प ने कहा कि रूस पहले से ही यूक्रेन युद्ध, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रतिबंधों और ऊर्जा निर्यात में आयी कमी के कारण दबाव में है। ऐसे में भारत पर टैरिफ से तेल व्यापार में रूस की कमाई और घटेगी। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि यह क़दम आर्थिक दबाव नहीं है, बल्कि रूस को अपनी नीतियों पर पुर्नविचार करने के लिए मजबूर करेगा।
Also Read: JaiRam Mahato Jharkhand: जयराम महतो ने मजदूरों के लिए बनाया नया संगठन…
विशेषज्ञों के अनुसार भारत रूस से कच्चे तेल का एक बड़ा ख़रीदार है और 50% टैरिफ़ लागू होने के बाद भारतीय कंपनियों के लिए रूसी तेल लेना महंगा हो जाएगा, जिससे रूस का प्रमुख निर्यात बाज़ार प्रभावित होगा। इससे वैश्विक ऊर्जा बाज़ार में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अमेरिकी प्रशासन का यह क़दम रूस पर पहले से लागू वित्तीय और व्यापारिक प्रतिबंधों की श्रृंखला में एक नया प्रहार माना जा रहा है, जिसका लक्ष्य मॉस्को की राजस्व क्षमता को सीमित करना और उसे अंतरराष्ट्रीय दबाव में लाना है।