Ugranath Mahotsav 2025 : मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड के भवानीपुर स्थित उग्रनाथ स्थान महादेव मंदिर परिसर में तीन दिवसीय उग्रनाथ महोत्सव आज देर शाम शुरू हो गया. उग्रनाथ महोत्सव 2025 का आयोजन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं मधुबनी जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या के अवसर पर भवानीपुर स्थित उग्रनाथ महादेव मंदिर परिसर में 1982 से तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है. जिसके पहले दिन महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर उग्रनाथ महोत्सव की शुरुआत होती है. महाशिवरात्रि के दूसरे दिन सुबह से ही भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जाता है।
[ruby_related heading=”More Read” total=”4″ layout=”1″]
उगना महादेव मंदिर का इतिहास
वहीं, शाम को शिव विवाह की झांकी निकालकर रात में शिव विवाह का आयोजन किया जाता है। हर साल महाशिवरात्रि के मौके पर यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है। उगना महादेव मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शंकर ने कवि विद्यापति को दर्शन दिये थे। तभी से यहां भगवान उगना महादेव का मंदिर है। इसके पीछे एक लंबी कहानी है, जो आज भी लोगों की आस्था से जुड़ी हुई है। विद्यापति जंगल में भटकने लगे, तब महादेव ने प्रसन्न होकर विद्यापति को दर्शन दिये। महादेव ने कहा कि अब मैं यहां नहीं रह सकता लेकिन मैं शिवलिंग के रूप में यहां जरूर रहूंगा। उसी समय से उगना महादेव भवानीपुर में स्थित हैं।
[ruby_related heading=”Also Read” total=5 layout=1]
हर साल महाशिवरात्रि के मौके पर यहां लाखों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए जुटते हैं। उगना महादेव मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है. बुधवार को श्रद्धालु भगवान उगना महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।











