Ranchi News : केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया आज (17 अप्रैल 2025) राजधानी रांची में 220 बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. केंद्रीय मंत्री आज शाम करीब छह बजे राजधानी के नामकुम स्थित नवनिर्मित ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) अस्पताल का उद्घाटन करेंगे.
इस दौरान मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ईएसआईसी के लाभार्थियों को नकद लाभ प्रमाण पत्र और स्वीकृति पत्र भी प्रदान करेंगे।आपको बता दें, 220 बिस्तरों वाले इस अस्पताल का निर्माण 7.9 एकड़ भूमि (17,559 वर्ग मीटर क्षेत्र) पर लगभग 99.06 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। अस्पताल में इलाज के लिए विभिन्न विभागों के सभी बेहतरीन उपकरण और सुविधाएं मौजूद हैं।
यह एक बेसमेंट, भूतल और चार मंजिला इमारत है जिसमें 3 आधुनिक ऑपरेशन थिएटर हैं और दूसरे थिएटर के लिए जगह छोड़ी गई है। अस्पताल में 34 सामान्य वार्ड, 6 आइसोलेशन वार्ड और 40 ओपीडी कमरे भी हैं।इसमें सामान्य चिकित्सा देखभाल के साथ-साथ सर्जरी, आर्थोपेडिक्स, स्त्री रोग, नेत्र विज्ञान और दंत चिकित्सा सहित कई अन्य सहायक सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही अस्पताल में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों और विशेषज्ञों की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
श्रम मंत्रालय के मुताबिक, झारखंड का यह नया अस्पताल 5 लाख से अधिक बीमित कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा. जानकारी के लिए बतायें,इस अस्पताल की स्थापना 1987 में ही की गई थी ताकि बीमित कर्मचारियों और उनके परिवारों को अच्छी और सस्ती दरों पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
Also Read : एनसीसी कैडेट्स ने थलसेना कैम्प की तैयारी में दिखाई दमदार फायरिंग: जयनगर डी.बी. कॉलेज में चला अभ्यास सत्र
पिछले 40 वर्षों में इस अस्पताल ने राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों के औद्योगिक श्रमिकों की स्वास्थ्य समस्याओं और जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इसके अलावा ESIC यानी कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने अक्टूबर 2024 में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की भी मंजूरी दे दी थी. जिसमें 50 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध होंगी. खबर है कि जल्द ही इसकी पढ़ाई भी शुरू की जाएगी.