Jharkhand Weather Update : उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश के कारण झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान मौसम में बदलाव का संभव है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।
[ruby_related heading=”More Read” total=”4″ layout=”1″]
जबकि अगले दिन से तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। सुबह और शाम में ठंड का एहसास हो सकता है। वही गुरुवार को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार रांची और इसके आसपास के इलाकों का मौसम भी इसी तरह रहने की संभावना है।
— Mausam Kendra, Ranchi (@mc_ranchi) March 5, 2025
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा। सुबह-शाम तापमान में कमी आने और ठंडी हवाएं चलने से ठंड का एहसास होगा। झारखंड राज्य में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा में रहा। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम तापमान गढ़वा में 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
कहां कितना तापमान है जानिए
शहर –Maximum–Minimum
- Ranchi–27.6–17.6
- Jamshedpur–34.1–18.2
- Medininagar–30.6–18.6
- Chaibasa–34.8–16.2
- Garhwa–34.5–13.1
- Deoghar–33.8–17.5
- Chatra–30.9–15.4
[ruby_related heading=”Also Read” total=5 layout=1]
06 मार्च को असम और मेघालय में छिटपुट हल्की/मध्यम बारिश की संभावना है। 08 मार्च को बिहार में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। 07 और 08 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।