World Water Day 2025 : इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन (IWWA) द्वारा एनआईटी पटना में विश्व जल दिवस 2025 का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम IWWA एनआईटी पटना केंद्र के मानद सचिव प्रोफेसर नित्यानंद मौर्य के मार्गदर्शन और वरिष्ठ छात्र सूरज कुमार, अमित कुमार और नीतीश कुमार के सहयोग से संपन्न किया गया।इस वर्ष की थीम “ग्लेशियर संरक्षण” थी, जिसका उद्देश्य जल संसाधनों के स्थायी प्रबंधन और संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना था, विशेष रूप से ग्लेशियरों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करना। डॉ मौर्य ने बताया कि संसार में ग्लेशियर वाटर रिजर्वायर की तरह है।
इनका संरक्षण अब एक अहम चुनौती के रूप में सामने आ रहा है। यह क्लाइमेट चेंज के खतरे के रूप में भी सामने आया है। कार्यक्रम में 70 छात्रों ने पार्टिसिपेट किया। कुछ प्रतिभागियों ने पावरपॉइंट प्रस्तुतियों के माध्यम से जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और ग्लेशियर संरक्षण पर अपने नए आइडिया शेयर किया तो कुछ अन्य सदस्यों ने लेक्चर सेशन में जल संसाधनों की सुरक्षा और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
Also Read: Khan Sir Married Reception: प्रसिद्ध शिक्षक खान सर की पत्नी पहली बार लाल घूंघट और लहंगे में आईं नजर
साथ ही छात्रों ने डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग के माध्यम से जलवायु परिवर्तन के ग्लेशियरों पर पड़ने वाले प्रभाव को प्रदर्शित किया, जो जागरूक फैलाने के लिए एक अच्छा अनुभव रहा। ये जल संकट और जल संरक्षण के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा रही।
विश्व जल दिवस हर साल की तरह, इस वर्ष भी IWWA ने जल संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। IWWA एनआईटी पटना स्टूडेंट चैप्टर के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जल संसाधनों को भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।