Rajgir news : युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने राजगीर आशुतोष कुमार पाण्डेय (Ashutosh Kumar Pandey) को प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है, अपने मनोनयन पर आशुतोष कुमार पाण्डेय (Ashutosh Kumar Pandey) ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नीतीश कुमार, जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय झा, माननीय मंत्री श्रवण कुमार, नालंदा सांसद माननीय कौशलेंद्र कुमार, राजगीर विधायक माननीय कौशल किशोर एवं जदयू शीर्ष नेतृत्व को आभार प्रकट किया है
वही मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम अपने नेता के जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचा कर आने वाले चुनावों में पार्टी को मजबूत करना एवं युवाओं को जदयू पार्टी में अधिक से अधिक जोड़ना ही हमारा मुख्य कार्य होगा, इनके मनोनयन से युवा वर्ग काफी उत्साहित हैं।
Also Read: Akshara Singh को मिला उत्तर प्रदेश ऑर्टिस्ट अकादमी अवार्ड
वही बधाई देने वाले में जदयू व एनडीए कार्यकर्ता कुमार मंगलम, शशिकांत टोनी, रिक्की जी, जदयू जिलाध्यक्ष मो.अरशद, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुशवाहा, आशुतोष कुमार,नगर मंडल अध्यक्ष राजगीर वीपीन झा, अनुराग पाण्डेय,अनमोल वर्मा, उमेश भगत, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह, जदयू नेत्री मीरा कुमारी,सुवेन्दर राजवंशी,ऐतेशाम मल्लिक,श्याम किशोर भारती,विकास उपाध्याय, सत्येन्द्र चौधरी, सत्येन्द्र शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं संदेश दिया है साथ ही कहा है कि इनके मननोयन से जदयू और अधिक मजबूत होगा।
संजीव कुमार बिट्टु
नालंदा