Bigg Boss 19: Bigg Boss 19 फेम फरहाना भट्ट और अरबाज खान का नया बॉलीवुड रोमांटिक गाना “इश्क दोबारा”, जिसे पॉपुलर सिंगर अल्तमश फरीदी ने गाया है, रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस गाने को दर्शकों से, खासकर फरहाना के फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जो बिग बॉस के बाद उन्हें एक नए और रोमांटिक अवतार में देखकर बहुत खुश हैं।
Bigg Boss 19: दर्शक खूब पसंद कर रहे केमिस्ट्री
जहां Bigg Boss 19 में फरहाना भट्ट एक मजबूत और हिम्मत वाली पर्सनैलिटी के तौर पर दिखी थीं, वहीं “इश्क दोबारा” में उनका बिल्कुल अलग, सॉफ्ट और रोमांटिक साइड दिखाया गया है। अरबाज खान के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। सुर म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने ने कम समय में ही लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।
अल्तमश फरीदी की सुरीली आवाज इस गाने की सबसे बड़ी खासियत है। उनकी गायकी दर्द, प्यार और भावनाओं की गहराई को खूबसूरती से बयां करती है। रवि चोपड़ा के बोल और शिवा चोपड़ा का म्यूजिक मिलकर “इश्क दोबारा” को एक यादगार रोमांटिक ट्रैक बनाते हैं, जिसे सुनने वाले बार-बार सुनना पसंद करते हैं।
यह एल्बम कहा शूट किया गया?
यह गाना कश्मीर की खूबसूरत वादियों में शूट किया गया है, जो इसकी विजुअल अपील को और भी बढ़ा देता है। बर्फ से ढके पहाड़, खुला आसमान और नेचुरल लोकेशन गाने के रोमांटिक मूड को और भी बढ़ाते हैं। डायरेक्टर इसरार अहमद ने गाने को सादगी और दिल को छू लेने वाली भावनाओं के साथ स्क्रीन पर उतारा है।
ये भी पढ़ें: Bihar Weather News: बिहार में ठंड और कोहरे का कहर, बच्चों को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला
इस एल्बम “इश्क दोबारा” के प्रोड्यूसर सुरेंद्र यादव हैं, जबकि क्रिएटिव प्रोड्यूसर महेंद्र यादव और क्रिएटिव हेड फैज अहमद हैं। कोरियोग्राफी पप्पू खन्ना ने की है, DOP अरसलान मंजूर हैं और एडिटिंग बृजेश मालवीय ने की है। कुल मिलाकर, “इश्क दोबारा” एक ऐसा रोमांटिक गाना बनकर उभरा है जिसके लंबे समय तक म्यूजिक लवर्स के दिलों पर राज करने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: Uttarakhand Film Awards 2025: हिमालयन कल्चरल सेंटर में भव्य समारोह, क्षेत्रीय सिनेमा को मिला नया मंच
ये भी पढ़ें: Zomato Cash on Delivery Charge: जोमैटो पर खाना मंगाना हुआ महंगा, जानें पूरा मामला












