Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

राजधानी टुसू महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज़, अल्बर्ट एक्का चौक पर होगा भव्य आयोजन

राजधानी टुसू महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज़, अल्बर्ट एक्का चौक पर होगा भव्य आयोजन
---Advertisement---

Tusu Mahotsav 2026: राजधानी रांची में होने वाले पारंपरिक और सांस्कृतिक उत्सव, ‘राजधानी टुसू महोत्सव 2026’ की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘झारखंडी भाषा खतियान संस्कृति समिति’ कर रही है। पिछले सालों की तरह, यह कार्यक्रम भी रांची के सेंट्रल पॉइंट अल्बर्ट एक्का चौक पर होगा।

महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी

तैयारियों पर चर्चा के लिए आज मोराबादी मैदान में एक सामूहिक बैठक हुई। महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस बात पर ज़ोर दिया गया कि इस राजधानी टुसू महोत्सव 2026 का मकसद झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और आदिवासी पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ. वीरेंद्र महतो ने बताया कि डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो मुख्य अतिथि होंगे और रांची लोकसभा के पूर्व उम्मीदवार देवेंद्रनाथ महतो कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगे। इस साल के टुसू महोत्सव में टुसू मूर्ति प्रदर्शनी, पारंपरिक नृत्य और संगीत प्रदर्शन, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां, झारखंडी व्यंजनों के स्टॉल और सांस्कृतिक झांकियां मुख्य आकर्षण होंगी।

यह भी पढ़ें: कुबडीह स्पोर्ट्स कमेटी की सालाना खेल प्रतियोगिता संपन्न, क्रिकेट और वॉलीबॉल में चंदनडीह व महेशपुर बने विजेता

लोक कलाकार इस महोत्सव में लेंगे हिस्सा

राजधानी और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और लोक कलाकार इस महोत्सव में हिस्सा लेंगे। यह भी बताया गया कि समिति ने कार्यक्रम के सफल और सुचारू संचालन के लिए प्रशासन को ज़रूरी जानकारी दे दी है। बैठक के बाद, देवेंद्रनाथ महतो ने रांची और झारखंड के लोगों से झारखंड की लोक संस्कृति और टुसू परंपरा को बचाने के लिए इस पारंपरिक महोत्सव में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। वही इस बैठक में देवेंद्रनाथ महतो, डॉ. वीरेंद्र महतो, राजीव तुलसी, रेखा महतो, गोरी लकड़ा, चंदन रजक, अशोक खलखो, रेहान अंसारी, गुलाब सिंह, पंचम एक्का, महतम खलखो, योगेश भारती, रविंद्र दीपक और अन्य संस्कृति प्रेमी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Post Office Dhanbad: धनबाद मुख्य डाकघर को मिले नए डाक अधीक्षक

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment