Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

केंद्रीय बजट में मिथिला की लगातार उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण : विद्या भूषण

On: February 1, 2026 4:09 PM
Follow Us:
केंद्रीय बजट में मिथिला की लगातार उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण : विद्या भूषण
---Advertisement---

Union Budget 2026: खबर दरभंगा से हैं जहां मिथिला स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या भूषण ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट एक बार फिर मिथिला क्षेत्र की उपेक्षा का प्रमाण है। शिक्षा, रोजगार, बुनियादी ढाँचा और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे मूलभूत मुद्दों पर मिथिला को कोई ठोस सौगात नहीं मिली, जिससे मिथिलावासियों में गहरा असंतोष है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मिथिला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध क्षेत्र रहा है, लेकिन आज भी यह क्षेत्र पलायन, बेरोजगारी और संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। बावजूद इसके, बजट में न तो मिथिला के लिए किसी विशेष पैकेज की घोषणा की गई और न ही उच्च शिक्षा, तकनीकी संस्थान, मेडिकल कॉलेज, आईटी हब अथवा उद्योगों की स्थापना को लेकर कोई स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया गया।

उन्होंने कहा कि मिथिला के छात्र वर्षों से बेहतर विश्वविद्यालय, शोध संस्थान, छात्रावास, स्कॉलरशिप और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु संसाधनों की मांग कर रहे हैं, लेकिन बजट में इन मांगों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार की विकास नीति में मिथिला हाशिये पर है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मिथिला क्षेत्र कृषि प्रधान होने के बावजूद किसानों के लिए कोई विशेष योजना, सिंचाई परियोजना या बाढ़–कटाव नियंत्रण हेतु प्रभावी प्रावधान बजट में नहीं दिखता। हर साल बाढ़ से तबाह होने वाले मिथिला के जिलों के लिए स्थायी समाधान की जरूरत है, न कि केवल घोषणाओं की

यह भी पढ़ें: कुशेश्वरस्थान के हरिनगर गांव में हिंसक झड़प, घर में घुसकर हमला

मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने मांग की कि मिथिला क्षेत्र के लिए विशेष क्षेत्रीय विकास पैकेज घोषित किया जाए। दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर मिथिला में उच्च स्तरीय शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थान स्थापित किए जाएँ। स्थायी बाढ़ नियंत्रण योजना एवं कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए। मैथिली भाषा और संस्कृति के संरक्षण हेतु विशेष बजटीय प्रावधान किए जाएँ।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम-संजय सरावगी

मिथिला की उपेक्षा की नीति नहीं बदली, तो मिथिला स्टूडेंट यूनियन लोकतांत्रिक तरीके से छात्र–युवा आंदोलन को और तेज करेगी और सड़क से सदन तक मिथिला की आवाज बुलंद की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महिला ने स्कूल संचालक पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की गुहार

महिला ने स्कूल संचालक पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की गुहार

अंतिम संस्कार में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, गांव में शोक की लहर

अंतिम संस्कार में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, गांव में शोक की लहर

बजट में मिथिला की उपेक्षा पर भड़की मिथिला स्टूडेंट यूनियन, विशेष विकास पैकेज की मांग

बजट में मिथिला की उपेक्षा पर भड़की मिथिला स्टूडेंट यूनियन, विशेष विकास पैकेज की मांग

दरभंगा में ओमेगा प्रतिभा खोज परीक्षा (OTSE) का सफल आयोजन

दरभंगा में ओमेगा प्रतिभा खोज परीक्षा (OTSE) का सफल आयोजन

केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम-संजय सरावगी

केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम-संजय सरावगी

कुशेश्वरस्थान के हरिनगर गांव में हिंसक झड़प, घर में घुसकर हमला

कुशेश्वरस्थान के हरिनगर गांव में हिंसक झड़प, घर में घुसकर हमला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 9वां केंद्रीय बजट पेश की...

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 9वां केंद्रीय बजट पेश की…

दरभंगा में भूमि सुधार संवाद, उपमुख्यमंत्री ने सुनी जमीन विवाद की शिकायतें

दरभंगा में भूमि सुधार संवाद, उपमुख्यमंत्री ने सुनी जमीन विवाद की शिकायतें

दरभंगा पीएचडी पेट की परीक्षा में धांधली, छात्रों ने सेंटर मैनेज का लगाया आरोप

दरभंगा PhD पेट की परीक्षा में धांधली, छात्रों ने सेंटर मैनेज का लगाया आरोप

दरभंगा में फर्स्ट वर्ल्ड प्ले स्कूल की तीसरी ब्रांच का भव्य उद्घाटन

दरभंगा में फर्स्ट वर्ल्ड प्ले स्कूल की तीसरी ब्रांच का भव्य उद्घाटन

32 साल पुराने हत्याकांड में कोर्ट ने पांच दोषियों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई

32 साल पुराने हत्याकांड में कोर्ट ने पांच दोषियों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई

आइडियल पब्लिक स्कूल, पकड़ी में बच्चों के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन

आइडियल पब्लिक स्कूल, पकड़ी में बच्चों के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन

Leave a Comment