Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम-संजय सरावगी

केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम-संजय सरावगी
---Advertisement---

Union Budget 2026: बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दरभंगा में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय बजट का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मज़बूत और ऐतिहासिक कदम है, जो देश को आर्थिक रूप से और भी मज़बूत बनाएगा।

बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर देने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि लाइलाज बीमारियों की दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला आम लोगों के लिए बड़ी राहत है और यह केंद्र सरकार के कल्याणकारी दृष्टिकोण को दर्शाता है। संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री का बिहार और मिथिला क्षेत्र पर विशेष ध्यान है।

यह भी पढ़ें: Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 9वां केंद्रीय बजट पेश की…

प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि यह बजट बिहार के विकास को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि जब देश आगे बढ़ेगा, तो बिहार भी आगे बढ़ेगा, और बिहार के विकास के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है। आखिर में, उन्होंने बजट को ऐतिहासिक बताया और केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ की।

यह भी पढ़ें: कुशेश्वरस्थान के हरिनगर गांव में हिंसक झड़प, घर में घुसकर हमला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment