Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Ideal Public School Pakri में ओलिंपियाड सफल विद्यार्थियों का सम्मान

On: April 19, 2026 1:06 PM
Follow Us:
Ideal Public School Pakri में ओलिंपियाड सफल विद्यार्थियों का सम्मान
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Darbhanga News: खबर दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखंड क्षेत्र से हैं जहां आइडियल पब्लिक स्कूल, पकड़ी (Ideal Public School Pakri ) में ओलिंपियाड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में इस अवसर पर उत्साह, गर्व और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में कुल 14 विद्यार्थियों को ओलिंपियाड संस्था द्वारा प्रदत्त पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत संबोधन के साथ हुई। विद्यालय परिवार ने सफल विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर मेडल, प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों और शिक्षकों के चेहरों पर संतोष और गर्व साफ झलक रहा था।

Ideal Public School Pakri: माधव कुमार झा ने जिला में द्वितीय स्थान

इस अवसर पर कक्षा चतुर्थ के छात्र माधव कुमार झा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे दरभंगा जिला में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। उनकी इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार में विशेष हर्ष का वातावरण रहा। शिक्षकों ने बताया कि माधव शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उनकी मेहनत तथा लगन का परिणाम आज सबके सामने है।

इसके अतिरिक्त उत्कर्ष, प्रिंस, अंबिका, मुस्कान एवं साक्षी ने लगभग 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। वहीं सरिता, रौनक, केशव, प्रीतम, दीपांजलि, दिलखुश, आतिफ तथा सुंदरम ने लगभग 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Ideal Public School Pakri: दर्जनों अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति

समारोह के दौरान कैलाश झा, संदीप सदा, सत्यनारायण यादव, कौशल झा सहित दर्जनों अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अभिभावकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें: Draupadi Murmu Jamshedpur visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचीं, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Ideal Public School Pakri के प्रबंधन के प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ओलिंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं बच्चों की बौद्धिक क्षमता को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करना है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम के अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को पुनः शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बन गया।

यह भी पढ़ें: NDMA Mock Drill: दरभंगा में 26 फरवरी को NDMA की बड़ी भूकंप मॉक ड्रिल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar Education News: Several districts, including Darbhanga and Nalanda, get new degree colleges.

Bihar Education News: दरभंगा-नालंदा समेत कई जिलों को मिला नया डिग्री कॉलेज

Mithila News: New team of Mithila Student Union announced at LNMU.

Mithila News: LNMU में मिथिला स्टूडेंट यूनियन की नई टीम घोषित

Bihar IAS Transfer 2026: Several IAS and BAS officers transferred just now.

Bihar IAS Transfer 2026: अभी अभी कई IAS और BAS अधिकारियों का तबादला

Bankipur By Election News: BJP candidate withdraws nomination.

Bankipur By Election News: BJP प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस

Bihar Sharif News: Nalanda DM Udita Singh heard the grievances of 41 people.

Bihar Sharif News: नालंदा DM उदिता सिंह ने सुनीं 41 लोगों की शिकायतें

Mid Day Meal Update: These 4 vegetables will not be served to children during the rainy season.

Mid Day Meal Update: बारिश में बच्चों को नहीं परोसी जाएंगी ये 4 सब्जियां

Jale BDO Manoj Kumar: You will be shocked to hear the story of Jale BDO Manoj Kumar's brutality.

Jale BDO Manoj Kumar: जाले BDO मनोज कुमार की हैवानियत की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

Nalanda Police Transfer: Major administrative reshuffle in Nalanda Police; find out who has been assigned responsibility where.

Nalanda Police Transfer: नालंदा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Brahmakund, Rajgir: Ancient relics discovered during excavation at Rajgir's Brahmakund; ASI to conduct an investigation.

Brahmakund Rajgir: राजगीर ब्रह्मकुंड की खुदाई में मिले प्राचीन अवशेष, ASI करेगी जांच

National Media Conclave: National Media Conclave held at Amity University; experts shared their experiences.

National Media Conclave: एमिटी यूनिवर्सिटी में सजा नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

Bihar Weather Today: Torrential rain expected in these districts; warning issued.

Bihar Weather Today: इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, चेतावनी जारी

Jale BDO News: Did the love story between BDO Manoj and the Lady SI lead to a tragic death?

Jale BDO News: BDO Manoj और Lady SI की लव स्टोरी बनी मौत की वजह?

Leave a Comment