Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

TRE 4.0 Teacher Recruitment: दिलीप कुमार ने पटना में बड़े आंदोलन का किया ऐलान

TRE 4.0 Teacher Recruitment: दिलीप कुमार ने पटना में बड़े आंदोलन का किया ऐलान
---Advertisement---

TRE 4.0 Teacher Recruitment: बिहार में शिक्षक भर्ती TRE-4 को लेकर छात्रों का गुस्सा फिर बढ़ता नजर आ रहा है। टीचर भर्ती के चौथे फेज में हो रही देरी के खिलाफ स्टूडेंट्स एक बार फिर बड़े विरोध की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 मार्च 2026 को हजारों कैंडिडेट्स राजधानी पटना की सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे।

दरअसल, लंबे समय से TRE 4.0 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों की मुख्य मांग है कि जल्द से जल्द भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए। इसके साथ ही B.Ed और D.El.Ed सत्र 2024-26 के अपीयरिंग छात्रों को भी इस बहाली प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया जाए।

TRE 4.0 Teacher Recruitment: भर्ती में लगातार क्यों हो रही देरी?

स्टूडेंट लीडर दिलीप कुमार का कहना है कि पिछले डेढ़ साल से प्रोटेस्ट चल रहा है, लेकिन कोई पक्का फैसला नहीं हुआ है। स्टूडेंट लीडर ने आगे कहा कि एजुकेशन डिपार्टमेंट लंबे समय से रोस्टर बनाने का काम कर रहा है, और इस वजह से भर्ती में लगातार देरी हो रही है। दिलीप कुमार के मुताबिक, रोस्टर का काम अब लगभग पूरा हो चुका है, फिर भी भर्ती का विज्ञापन अभी तक जारी नहीं किया जा रहा है। इसी वजह से छात्रों का गुस्सा तेज़ी से बढ़ रहा है।

छात्र नेता का क्या हैं दावा?

इसी बीच बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने 11 फरवरी को एक प्रेस रिलीज जारी कर यह कहा था कि TRE-4 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। लेकिन अब लगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। स्टूडेंट लीडर्स का दावा है कि 28 फरवरी को BPSC ने रिक्रूटमेंट फाइल वापस एजुकेशन डिपार्टमेंट को भेज दी, जिससे नोटिफिकेशन में और देरी होने की संभावना है। इस खबर ने कैंडिडेट्स के गुस्से को और बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें: गीतकार पंछी जालौनवी पर ठगी और धमकी का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

इसी देरी के विरोध में अब 18 मार्च 2026 को पटना में बड़ा आंदोलन प्रस्तावित है। छात्र नेताओं का कहना है कि हजारों की संख्या में अभ्यर्थी सड़कों पर उतरेंगे और सरकार से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग करेंगे। स्टूडेंट्स ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आने वाले दिनों में अपना विरोध और तेज़ करेंगे। अब सबकी नज़रें सरकार और BPSC के अगले कदम पर हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि TRE-4 टीचर भर्ती का विज्ञापन कब जारी होगा।

यह भी पढ़ें: कुलदीप यादव और वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, भक्तों की भारी भीड़

Hemant Kumar

Hemant Kumar is a dynamic Darbhanga-based journalist and the visionary founder of Mithila Top. With five years of impactful reporting across politics, society, education, and entertainment, he is celebrated for his signature writing style... masterfully delivering factually precise, lucid, and engaging narratives that make him a trusted voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment