Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

नालंदा में 12 साल के बच्चे की दोनों आंखें फोड़ दी, पुलिस जांच में जुटी

नालंदा में 12 साल के बच्चे की दोनों आंखें फोड़ दी, पुलिस जांच में जुटी
---Advertisement---

Nalanda News: बिहार के नालंदा जिले के हरनौत थाना इलाके से एक दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लोहरा गांव के मुसहरी टोला में 12 साल के स्टूडेंट सनी कुमार के साथ हुई हैवानियत से पूरे इलाके में गुस्सा है। आरोप है कि बच्चे की दोनों आंखें फोड़ दी गईं, जिससे उसकी हालत गंभीर है।

गांव में आक्रोश

मिली जानकारी के मुताबिक, सनी कुमार गांव के एक सरकारी स्कूल में 8वीं क्लास का स्टूडेंट है। उसके पिता श्रवण कुमार तांती मजदूरी करके परिवार का गुज़ारा करते हैं। सनी अपने परिवार में सबसे बड़ा है और दो भाई-बहनों के साथ रहता है। घरवालों के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले अपने छोटे भाई के साथ खेलते समय पड़ोस की सुग्गी देवी का बेटा मामूली रूप से घायल हो गया था। इस घटना से दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया।

आंखें फोड़ने का आरोप

आरोप है कि 17 अप्रैल को सनी को अकेला पाकर सुग्गी देवी, उसके पति और अन्य लोगों ने बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी दोनों आंखें फोड़ दीं। घटना के बाद, परिवार वाले घायल सनी को तुरंत बिहार शरीफ के मॉडल हॉस्पिटल ले गए, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने साफ कर दिया कि उसकी आँखों की रोशनी वापस आने की उम्मीद कम है।

यह भी पढ़ें: Rajgir Zoo Safari में आधुनिक सोविनियर शॉप का लोकार्पण

जब परिवार बच्चे को लेकर गाँव लौटा, तो वहाँ बहुत हंगामा हुआ और बड़ी संख्या में गाँव वाले जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और हालात को काबू में किया। हरनौत थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद गाँव में बहुत गुस्सा है। स्थानीय लोग आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और कड़ी सज़ा की माँग कर रहे हैं। नालंदा पुलिस अभी आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरी जाँच चल रही है।

नालंदा से संजीव कुमार बिट्टू की रिपोर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment