Nalanda Crime News: लहेरी थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर बाजार समिति स्थित दुकान नंबर 14 के पास बुधवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का अधजला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और करने के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को यहां लाकर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया गया है।
अधजली लाश मिलने से सनसनी
सुबह जब स्थानीय लोग बाजार समिति पहुंचे तो देखा कि दुकान के बाहर काउंटर के बीच में एक अधजला शव पड़ा हुआ है. यह नजारा देख लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना लहेरी थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. डीएसपी नुरुल हक भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना का जायजा लिया. पुलिस आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें: Darbhanga Railway Station पर “ऑपरेशन सेवा” के तहत सुरक्षित प्रसव, महिला ने दिया स्वस्थ कन्या को जन्म
फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में
डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी संभावना जताई जा रही है कि शव को यहां लाकर जलाया गया है, जिससे पहचान मिटाई जा सके। रामचन्द्रपुर बाजार समिति आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है
यह भी पढ़ें: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचे राज्यपाल अता हसनैन, सीनेट की बैठक में लिया हिस्सा
संजीव कुमार बिट्टू नालंदा
















