Nalanda Crime News: गुरुवार शाम को नालंदा जिला मुख्यालय के बिहार पुलिस थाना क्षेत्र के सूफी नगर मोहल्ले में हथियारबंद अपराधियों ने सरेआम गोलीबारी की, जिसमें एक पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इस अचानक हुई घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। घायलों की पहचान मोहम्मद सोहन और उनके बेटे अली फरहान के रूप में हुई है।
पिता-पुत्र को मारी गोली
हमलावरों ने मोहम्मद मोहन के चेहरे पर गोली मारी, जबकि उनके बेटे अली फरहान को सीने में गोली लगी। घटना के तुरंत बाद, परिवार उन्हें इलाज के लिए पास के मॉडल अस्पताल ले गया। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने मोहम्मद मोहन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर कर दिया।
परिवार के सदस्यों और प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का दिल दहला देने वाला ब्योरा दिया है। घायल के भाई अली फरहान ने बताया कि उनके पिता और भाई घर के पास खड़े थे, तभी पड़ोस का एक युवक, जिसका नाम “बेचू” था, अपने दोस्तों के साथ वहाँ आया। पीड़ित पक्ष का दावा है कि गोलीबारी अचानक हुई, बिना किसी बहस या पूछताछ के। हमलावर मन्नू नाम के एक युवक के साथ कुछ सामान लेकर आया था और अचानक हिंसक हो गया। हैरानी की बात यह है कि घटना के समय कई अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन हमलावर के डर से किसी ने भी हस्तक्षेप नहीं किया।
सूफी नगर में ताबड़तोड़ गोलीबारी
पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका किसी से कोई पुराना बैर या दुश्मनी नहीं थी और यह हमला पूरी तरह से अचानक हुआ था। मोहम्मद मोहन की पत्नी तमन्ना ने रोते हुए बताया कि उनके पति नमाज पढ़कर लौटे थे और दूध लेकर घर के बाहर थे, तभी अचानक गोलियों की आवाज और एक तेज शोर सुनाई दिया। इस हमले में उनके निर्दोष बेटे को भी निशाना बनाया गया, जिससे पूरा परिवार सदमे में है।
नालंदा सदर डीएसपी (1) नूरुल हक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। सोहन मियां के गाल में गोली लगी थी और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच (पटना) रेफर कर दिया गया। उनके बेटे अली मियां को कंधे में गोली लगी थी और डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।
यह भी पढ़ें: JAC Matric Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, इतने छात्र फर्स्ट डिवीजन
नालंदा पुलिस की शुरुआती जांच में हमलावर की पहचान बेचु मियां के रूप में हुई है, जो इलाके में “लंगड़ा” के नाम से कुख्यात है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेचु मियां ने पिता और पुत्र पर गोलियां चलाईं। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर गहन छापेमारी कर रही है। पीड़ित परिवार ने किसी भी तरह के पुराने विवाद से इनकार किया है। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित ने खुद को बीड़ी विक्रेता बताया था। पुलिस शराब की तस्करी समेत सभी संभावित मामलों की जांच कर रही है।
नालंदा से संजीव कुमार बिट्टू की रिपोर्ट
















