Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

धनबाद-बोकारो रोड बंद पर फूटा रागिनी सिंह का गुस्सा, दी दिल्ली जाने की चेतावनी

धनबाद-बोकारो रोड बंद पर फूटा रागिनी सिंह का गुस्सा, दी दिल्ली जाने की चेतावनी
---Advertisement---

Dhanbad News: झरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक रागिनी सिंह ने केंदुआडीह प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पिछले 20 दिनों से धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग बंद होने पर गहरी नाराजगी जताई और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाए. विधायक ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतना महत्वपूर्ण मार्ग बंद होने के बावजूद बीसीसीएल की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा लगता है मानो अधिकारी पूरी तरह से निष्क्रिय हो गये हैं. यह सड़क न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र की गतिशीलता और आर्थिक गतिविधियों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।

20 दिनों से मुख्य मार्ग बंद

विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि इस मुख्य सड़क को कब तक बंद रखा जायेगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बीसीसीएल को अविलंब कार्रवाई करते हुए धंसी हुई सड़क को भरकर इसे चालू कराना चाहिए. वैकल्पिक मार्ग या अस्थायी समाधान भी खोजा जाना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

बीसीसीएल अधिकारियों से ली जानकारी

दौरे के दौरान विधायक ने पीबी एरिया के जीएम से पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने अब तक की कार्रवाई और भविष्य की योजनाओं पर भी सवाल उठाए. विधायक ने साफ किया कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन, बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के बीच प्रस्तावित बैठक अचानक स्थगित कर दी गयी. उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बैठक क्यों स्थगित की गयी, यह समझ से परे है. विधायक ने कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो वह दिल्ली जाकर कोयला मंत्री से पूरे मामले पर चर्चा करेंगी और जल्द समाधान सुनिश्चित करेंगी.

यह भी पढ़ें: Nalanda News: नालंदा में “स्कूल चले हम” महाअभियान की शुरूआत

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment