Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

कहता कजरवा ने मचाया धमाल, खुशी कक्कड़ की आवाज ने जीत लिया दिल

कहता कजरवा ने मचाया धमाल, खुशी कक्कड़ की आवाज ने जीत लिया दिल
---Advertisement---

Khushi Kakkar New Song: कहता कजरवा गाने ने भोजपुरी संगीत जगत में एक बार फिर नई ताजगी और ऊर्जा का संचार किया है, जिसे आज एसआरके म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। इस गाने ने रिलीज होने के बाद से ही श्रोताओं और दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है। अपनी सुरीली आवाज और भावपूर्ण गायन के लिए जानी जाने वाली गायिका खुशी कक्कड़ ने इस गाने में एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। “कहता कजरवा” गाने में खुशी कक्कड़ की आवाज श्रोताओं को भावनाओं की एक अलग ही दुनिया में ले जाती है।

रिलीज होने के बाद से ही “कहता कजरवा” सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। खुशी कक्कड़ ने बताया कि यह गाना उनके दिल के बहुत करीब है। उन्होंने समझाया कि गाना गाते समय उन्होंने हर भावना को पूरी सच्चाई और संवेदनशीलता के साथ व्यक्त करने की कोशिश की, ताकि श्रोता इससे जुड़ सकें।

खुशी कक्कड़ ने कहा कि एस आर के म्यूजिक के साथ काम करना हमेशा एक खास अनुभव होता है, क्योंकि इससे कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका मिलता है। उन्होंने गीतकारों, संगीतकारों और तकनीकी स्टाफ सहित पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन सभी के सामूहिक प्रयासों से ही यह गाना इतना खूबसूरत बन पाया है। अंत में, उन्होंने अपने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्यार और समर्थन उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

शुभदयाल सोहरा द्वारा लिखे गए गीत के बोल सरल और भावपूर्ण हैं। विकास यादव के संगीत ने गीत की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है। शिवानी सिंह का अभिनय भी सराहनीय है, जिन्होंने अपने भावपूर्ण अभिनय से गीत की भावनाओं को जीवंत कर दिया है। रंजन सिन्हा इस फिल्म के प्रो. हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार में इस दिन भव्य मंत्रिमंडल विस्तार, जीवेश कुमार बन सकते हैं मंत्री?

वीडियो निर्माण की बात करें तो, निर्देशक और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और विष्णु कुमार ने गाने को एक खूबसूरत दृश्य रूप दिया है। सिनेमैटोग्राफी में संतोष यादव और नवीन वर्मा की उत्कृष्ट सिनेमैटोग्राफी गाने की भव्यता को और बढ़ाती है, वहीं पोस्ट-प्रोडक्शन में हमिंग बर्ड वीएफएक्स के काम ने इसकी गुणवत्ता को और निखार दिया है।

यह भी पढ़ें: Ranveer Singh ने तोड़ दी एक्टिंग की हदें, सेट पर हुआ ऐसा कि सब रह गए हैरान

एस आर के ने भोजपुरी संगीत उद्योग में नए और रोमांचक कंटेंट को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित कर दिया है। इस गाने के साथ, उन्होंने न केवल एक शानदार प्रोडक्शन पेश किया है, बल्कि उभरते कलाकारों को एक मजबूत मंच भी प्रदान किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment