Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

दरभंगा में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारियों का आंदोलन तेज

दरभंगा में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारियों का आंदोलन तेज
---Advertisement---

Darbhanga News: दरभंगा में विश्वविद्यालय और कॉलेज कर्मचारियों का आंदोलन अब तेज होता दिख रहा है. बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष का रास्ता अपना लिया है. महासंघ की ओर से जारी 15 सूत्री मांग पत्र में वेतन भुगतान, प्रोन्नति, स्थानांतरण, एमएसीपी का लाभ, बकाया भुगतान और कोर्ट के आदेशों का अनुपालन जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं.

प्रधानाचार्य कक्ष के समक्ष विरोध प्रदर्शन

इसी क्रम में महाराजा लक्ष्मीश्वर सिंह मेमोरियल कॉलेज, दरभंगा के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने 6 और 7 मई 2026 को कलमबंद हड़ताल की घोषणा की है. संघ की ओर से जारी सूचना के मुताबिक कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे और काम-काज ठप कर प्राचार्य कक्ष के सामने धरना देंगे. तय कार्यक्रम के तहत आज कर्मचारियों ने कॉलेज परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाये और प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया. प्रदर्शन में संघ के कई प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रूप से शामिल थे.

15 सूत्री मांगों पर जोर

प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष सह यूनिट यूनियन के सचिव नारायण जी झा सहित अजय कुमार, शक्ति नाथ झा, ब्रजभूषण कुमार झा, संजीव झा, राधा मोहन चौधरी, पवन कुमार मिश्र, प्रभाकर झा, नवीन झा, राहुल कुमार झा, रंजन झा, मिहिर मिश्र, प्रमोद कुमार चौधरी, कन्हैया कुमार मिश्र, राम विलास चौधरी, साजदा बेगम, देव कला देवी, रेनू देवी समेत कई कर्मचारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: अलीनगर में जल्द शुरू होगा डिग्री कॉलेज, DM ने किया निरीक्षण

कर्मचारियों का कहना है कि उनकी समस्याओं को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक और उग्र किया जाएगा. आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज हो सकता है, जिससे शैक्षणिक कार्य भी प्रभावित होने की संभावना है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment