Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

सिंहवाड़ा में शराबी युवक गिरफ्तार, 5 लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज

सिंहवाड़ा में शराबी युवक गिरफ्तार, 5 लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज
---Advertisement---

Darbhanga Crime News: पुलिस और बिजली विभाग की कार्रवाई से दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा इलाके में हड़कंप मच गया. एक तरफ पुलिस ने नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दूसरी तरफ बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. दोनों मामलों के बाद इलाके में प्रशासनिक सख्ती चर्चा का विषय बनी हुई है.

नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक कमरौली गांव में एक युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. बताया गया कि युवक की हरकत से आसपास के लोगों और काम करने वाले राजमिस्त्रियों को काफी परेशानी हो रही थी. सूचना मिलते ही सिमरी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया.

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जांच के दौरान युवक के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान अभिनंदन कुमार के रूप में की गई है. इस मामले में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उधर, बिजली विभाग ने भी अवैध बिजली उपयोग के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की. भवानीपुर, भरहुल्ली व भपुरा गांव में छापेमारी के दौरान पांच लोगों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी गयी.

यह भी पढ़ें: दरभंगा सिविल कोर्ट में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत, लोगों को मिला त्वरित न्याय

विभागीय जेई रामरतन कुमार के आवेदन पर सिंहवाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जांच के दौरान मीटर को बायपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने का मामला सामने आया. जिनके खिलाफ कार्रवाई की गयी उनमें सोना देवी, घनश्याम सहनी, राजन सहनी, कपलेश्वर राम और गुलाम सरवर कुरेशी शामिल हैं. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून-व्यवस्था और सरकारी संपत्ति के नुकसान से जुड़े मामलों में आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment