Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में इन गलतियों से अटक सकती है अगली किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में इन गलतियों से अटक सकती है अगली किस्त
---Advertisement---

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर देशभर के किसानों के मन में कई सवाल हैं। इनमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या एक ही परिवार में पिता-पुत्र दोनों को योजना का लाभ मिल सकता है? सरकार की ओर से जारी नियमों के मुताबिक, जवाब कुछ शर्तों पर निर्भर करता है. पीएम किसान योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान को सालाना 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। लेकिन इस योजना में ‘परिवार’ की परिभाषा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

क्या पिता और पुत्र दोनों को किस्त मिल सकती है?

सरकारी नियमों के मुताबिक, योजना में परिवार का मतलब पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चे हैं। ऐसे में अगर पिता और पुत्र का नाम अलग-अलग कृषि भूमि अभिलेख यानी खतौनी में दर्ज है और दोनों का परिवार अलग-अलग है तो दोनों अलग-अलग आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं. हालाँकि, यदि बेटा नाबालिग है, तो वह किसी भी परिस्थिति में अलग से आवेदन नहीं कर सकता है। वहीं अगर कृषि भूमि सिर्फ पिता के नाम पर है और बेटा सिर्फ खेती में मदद करता है तो बेटे को अलग से योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का 23वीं किस्त कब आएगा ?

योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी कर दी गई है। अब किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है। नियम के मुताबिक हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त जारी की जाती है. ऐसे में संभावना है कि अगली किस्त जुलाई 2026 के आसपास जारी हो सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर लाभार्थी स्थिति की जांच करें ताकि किसी भी त्रुटि को समय रहते ठीक किया जा सके।

इन गलतियों के कारण आपकी किश्त रुक सकती है

  • ई-केवाईसी पूरा नहीं होने पर भुगतान रोका जा सकता है
  • अगर आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है तो डीबीटी विफल हो सकता है
  • भूमि रिकॉर्ड सरकारी डेटा से मेल नहीं खाने पर आवेदन खारिज किया जा सकता है।
फर्जीवाड़ा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी

सरकार ने चेतावनी दी है कि यदि एक ही परिवार के कई लोग गलत दस्तावेज देकर या नियमों के विरुद्ध योजना का लाभ उठाते हैं, तो उनसे राशि वापस ली जा सकती है। किसी भी तकनीकी समस्या के लिए किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment