Darbhanga Clash: बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में स्थित शंकरपुर पंचायत में सड़क की पार्किंग और सफाई को लेकर हुआ विवाद कल देर रात हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल छा गया।
Darbhanga Clash: दो पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट
खबरों के मुताबिक, पहले मोअज्जम मुख्तार और लड्डू कुरैशी के गुटों के बीच कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई। दोनों पक्षों ने ईंट-पत्थर फेंके, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद सड़क जाम और शादी के जुलूस के निकलने को लेकर शुरू हुआ। सड़क खाली कराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस छिड़ गई, जो अचानक हिंसा में बदल गई। झड़प के दौरान कई घरों की एस्बेस्टस की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है ताकि आगे कोई तनाव न हो।
दो पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
स्थानीय प्रशासन ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:


















