Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

सिंहवाड़ा में हाई वोल्टेज ड्रामा, वायरल VIDEO के बाद गांव में बवाल

सिंहवाड़ा में हाई वोल्टेज ड्रामा, वायरल VIDEO के बाद गांव में बवाल
---Advertisement---

Singhwara News: दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. वीडियो सामने आते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शादीशुदा युवक को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया. इस दौरान युवक की जमकर पिटाई भी की गई. सूचना पाकर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और हिरासत में लेकर थाने ले गयी.

युवक को खंभे से बांधकर पीटा

बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे और उसने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर उसके मोबाइल पर भेज दिया. कुछ ही देर में यह वीडियो गांव में वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया.

पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार पीटा जाता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे घर से निकालकर आरोपी युवक से दूसरी शादी कराने की योजना बना रहे हैं. प्रताड़ना से परेशान होकर वह अपने मायके चली गई, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया और सारा खर्च उसके मायके वालों ने उठाया।

गांव में तनाव का माहौल

महिला का यह भी आरोप है कि उसका पति अक्सर दूसरी महिला को घर लाने की धमकी देता था। बाद में वह एक अन्य महिला को घर लाया और उसके साथ यौन संबंध बनाए और वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी पत्नी को भेज दिया। वीडियो वायरल होने के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया.

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. फिलहाल सिंहवाड़ा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बनी रही.

यह भी पढ़ें:

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment