Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Welcome To The Jungle Song: अक्षरा सिंह बोलीं- “फटेगा स्पीकर और टूटेगा डांस फ्लोर”

Welcome To The Jungle Song: अक्षरा सिंह बोलीं- “फटेगा स्पीकर और टूटेगा डांस फ्लोर”
---Advertisement---

Welcome To The Jungle Song: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वो बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल‘ के नए गाने “घिस घिस घिस” में नजर आ रही हैं। टाइम म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने के बाद से ही यह गाना धूम मचा रहा है और दर्शक इसके देसी अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं।

Welcome To The Jungle Song: अक्षरा सिंह के डांस ने जीता दिल

अक्षरा सिंह की दमदार अदा और “घिस घिस घिस” में उनकी शानदार उपस्थिति दर्शकों का दिल जीत रही है। बॉलीवुड और भोजपुरी का यह अनूठा संगम गाने को और भी खास बना देता है। इस गाने को विक्रम मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक ने गाया है और इसके बोल अभिनव शेखर ने लिखे हैं। जोशीले संगीत और शानदार डांस मूव्स से भरपूर यह गाना दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा।

गाने को लेकर उत्साहित अक्षरा सिंह ने अपने खास अंदाज में कहा, “स्पीकर फट जाएगा और पूरा डांस फ्लोर हिल जाएगा। अगर आप इस गाने को सुनकर नाचने लगें… तो मुझे दोष मत देना।” अक्षरा का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनके प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा रहा है।

‘घिस घिस घिस’ रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसका निर्माण फिरोज ए. नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने किया है।

अक्षरा सिंह की बढ़ती लोकप्रियता और बॉलीवुड में उनकी मजबूत उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि वे न केवल भोजपुरी सिनेमा में बल्कि पूरे देश के दर्शकों के बीच भी लोकप्रिय हो गई हैं। फिल्म “घिस घिस घिस” में उनका दमदार अभिनय इसका ताजा उदाहरण है।

यह भी पढ़ें:

Bhumika

Bhumika Kumari is a Jharkhand-based journalist from Dhanbad, specializing in politics, entertainment, education, society, and current affairs. Known for her clear, accurate, and accessible writing style, she effectively bridges complex issues for the public. She also serves as a key content writer for the digital platform Mithila Top.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment