Khesari Lal New Movie: ट्रेंडिंग सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फ़िल्म “मेहरबान” का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। खेसारी मूवीज़, खेसारी म्यूज़िक वर्ल्ड और खेसारी डिवोशनल के यूट्यूब चैनलों पर लॉन्च की गई इस फ़िल्म को संजय शर्मा ने प्रोड्यूस किया है और इसके डायरेक्टर स्वर्गीय सुशील कुमार उपाध्याय थे। रोनिक फ़िल्म्स के बैनर तले बनी “मेहरबान” फ़िल्म एक्शन, इमोशन और पारिवारिक मूल्यों से भरपूर है और इसका ट्रेलर दर्शकों को एक रोमांचक अनुभव देता है।
Khesari Lal New Movie: खेसारीलाल यादव का दमदार अवतार
ट्रेलर की बात करें तो खेसारी लाल यादव एक ऐसे मुख्य किरदार के तौर पर नज़र आते हैं जो अपने परिवार की सुरक्षा, सम्मान और अस्तित्व को बचाने के लिए हर मुश्किल चुनौती का सामना करते हैं। निजी त्याग और अपनों की सुरक्षा के बीच का संघर्ष फ़िल्म की कहानी को बेहद दिलचस्प बनाता है। 3 मिनट 14 सेकंड का यह ट्रेलर रोमांच से भरपूर है, और इसमें मौजूद इमोशनल पहलू दर्शकों को बांधे रखने का वादा करते हैं। खेसारी लाल यादव के किरदार के अलग-अलग रंग निश्चित रूप से फिल्म के प्रति उत्सुकता जगाएंगे। उनके साथ मुख्य भूमिकाओं में दो खूबसूरत भोजपुरी अभिनेत्रियां, मेघा श्री और सपना चौहान भी हैं; फिल्म में खेसारी लाल यादव और इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच एक खास रिश्ता देखने को मिलेगा।
वहीं, खेसारी लाल यादव ने फिल्म “मेहरबान” के ट्रेलर को लेकर कहा, “‘मेहरबान’ मेरे करियर की उन फिल्मों में से है, जिसमें दर्शकों को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि भावनाओं, रिश्तों और संघर्ष की एक मजबूत कहानी भी देखने को मिलेगी। इस फिल्म का हर किरदार अपने परिवार और सम्मान की रक्षा के लिए लड़ता नजर आएगा। हमने पूरी ईमानदारी और मेहनत से इस फिल्म को बनाया है। मुझे विश्वास है कि ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आएगा और फिल्म रिलीज़ होने के बाद भी इसे भरपूर प्यार मिलेगा। मैं अपने सभी प्रशंसकों से अपील करता हूं कि वे ‘मेहरबान’ को अपना आशीर्वाद और प्यार दें।”
इमोशन और फैमिली ड्रामा से जीता दिल
आपको बता दें कि फिल्म “मेहरबान” की कहानी और पटकथा मनोज कुशवाहा ने लिखी है, जिसमें रिश्तों, संघर्ष, साहस और सम्मान की भावनाओं को प्रमुखता से उकेरा गया है। ट्रेलर में दमदार संवाद, शानदार एक्शन सीक्वेंस और भावनात्मक दृश्य दर्शकों को फिल्म से जोड़ने में सफल दिखाई देते हैं।
फिल्म में खेसारी लाल यादव, मेघाश्री और सपना चौहान के साथ महेश आचार्य, प्रकाश जैस, सोनू पांडेय, राज मोर्या, दीपक सिन्हा, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, निशा तिवारी और सैकुत चटर्जी भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। कृष्णा बेदर्दी का संगीत और उनके तथा राजेश मिश्रा के लिखे गीत ट्रेलर को और प्रभावशाली बनाते हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं, जबकि आर.आर. प्रिंस ने सह-निर्माता के साथ-साथ डीओपी की जिम्मेदारी भी निभाई है, जिसकी झलक ट्रेलर के भव्य विजुअल्स में साफ दिखाई देती है। फिल्म के तकनीकी पक्ष को भी मजबूत बनाया गया है। प्रवीण राय की एडिटिंग, असलम सुर्ती का बैकग्राउंड म्यूजिक, कानू मुखर्जी की कोरियोग्राफी, दिलीप यादव के एक्शन निर्देशन, रविंद्र नाथ गुप्ता के आर्ट डायरेक्शन और ओमप्रकाश चौधरी के वीएफएक्स ने ट्रेलर को सिनेमाई भव्यता प्रदान की है। पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य आई फोकस स्टूडियो (विजय-दिनेश) ने किया है।
यह भी पढ़ें:





















