Alinagar Fire New: गुरुवार रात करीब 8 बजे दरभंगा ज़िले के अलीनगर प्रखंड के धमुआरा गाँव में मवेशी घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे मवेशी घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में पाँच बकरियाँ और दो गायें जलकर मर गईं, जबकि तीन बकरियाँ बच निकलने में कामयाब रहीं। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार पूरी तरह टूट गया।
Alinagar Fire New: आग में जिंदा जल गए मवेशी
खबरों के मुताबिक, धामुआरा गांव के रहने वाले मोहिउद्दीन शेख के एस्बेस्टस की छत वाले पशु-बाड़े में आठ बकरियां और दो गायें बंधी हुई थीं। रात में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि जानवरों को बाहर निकालने का समय ही नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग और आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि ग्रामीण आग पर काबू पाने में कामयाब रहे, लेकिन बुरी तरह जलने के कारण पांच बकरियां और दो गायें पहले ही मर चुकी थीं।
घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अलीनगर क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं के दौरान फायर ब्रिगेड की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती है।
समय पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड
वही स्थानीय विधायक मैथिली ठाकुर ने भी विधानसभा में अली नगर इलाके के लिए फायर ब्रिगेड की सुविधाओं का मुद्दा उठाया था। ग्रामीणों के अनुसार, इसके बावजूद पर्याप्त इंतज़ाम न होने के कारण आग लगने की घटनाओं में जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन अलीनगर इलाके में फायर ब्रिगेड की पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित करे, आग लगने की घटनाओं पर तुरंत काबू पाने के लिए ज़रूरी संसाधन उपलब्ध कराए और प्रभावित परिवार को उचित मुआवज़ा दे।
यह भी पढ़ें: Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त को लगेगा 2026 का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा असर
यह भी पढ़ें: JPSC विवाद पर विधानसभा में हंगामा, छात्रों की बिगड़ी तबीयत, सरकार बोली- वार्ता के दरवाजे खुले












