EOU Raid News: आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने सुबह-सुबह दरभंगा ज़िले के बहादुरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर छापेमारी की। सैदनगर में स्थित जमकपुरी मौहल्ले आवास पर मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने रेड शुरू की. सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
EOU Raid News: हादुरपुर BDO के घर EOU की छापेमारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार EOU की टीम के पहुंचते ही बीडीओ डॉ आनंद कुमार विभूति समय रहते टीम को चकमा देकर फरार हो गया। उधर EOU के मुताबिक बीडीओं के विरूद्ध ज्ञात आय से अधिक सम्पति अर्जन के आलोक में केस दर्ज किया गया। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या-21/26, दिनांक-07.09.2026 अन्तर्गत धारा 13(2) सहपठित धारा 13 (1) (बी) भ्र०नि०अधि० 1988 (यथासंशोधित 2018) अंकित कर माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करते हुए उनके 05 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। दस्तावेजों के अलावा, टीम संपत्ति से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण चीजों और रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Weather Update Today:10 सितंबर तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
घर समेत 5 ठिकानों पर एक साथ तलाशी
गौरतलब है कि डॉ. आनंद कुमार विभूति ने मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड से तबादले के बाद केवल दो महीने पहले ही दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड में BDO का पद संभाला था। आर्थिक अपराध इकाई की टीम पूरे घर खंगाल दस्तावेजों एवं अन्य सामानों की जांच करने में जुट गई। छापेमारी को लेकर आसपास के इलाके में भी हलचल बढ़ गई।
आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई अभी चल रही है। सबकी नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि तलाशी पूरी होने के बाद जांच टीम को संपत्ति से जुड़े कौन से दस्तावेज़ या रिकॉर्ड मिलते हैं। इस मामले से जुड़ी और जानकारी EOU की जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही सामने आएगी।
यह भी पढ़ें: Bageshwar Baba Bengal: बागेश्वर बाबा के बयान से बंगाल में बवाल…भाजपा ने भी बनाई दूरी











