Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Bihari Swabhiman Sammelan: दिल्ली में इस दिन होगा बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन

देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले बिहारियों को एक साथ लाने और बिहार के विकास पर सामूहिक चर्चा को बढ़ावा देने के मकसद से, 4 अक्टूबर को दिल्ली में 'बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन' का दूसरा संस्करण आयोजित किया जाएगा।

Bihari Swabhiman Sammelan: दिल्ली में इस दिन होगा बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन
---Advertisement---

Bihari Swabhiman Sammelan: देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले बिहारियों को एक साथ लाने और बिहार के विकास पर सामूहिक चर्चा को बढ़ावा देने के मकसद से, 4 अक्टूबर को दिल्ली में ‘बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन’ का दूसरा संस्करण आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देने के लिए पटना के होटल पाटलिपुत्र एक्सोटिका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

Bihari Swabhiman Sammelan: दिल्ली में 4 अक्टूबर को जुटेंगे देशभर के बिहारी

जिसमें शुभ सीता फाउंडेशन की संस्थापक-निदेशक एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन की संस्थापक कार्यकर्ता मनोरमा झा ने बताया कि कार्यक्रम केदार नाथ साहनी ऑडिटोरियम, अजमेरी गेट, दिल्ली में होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार कैडर के रिटायर्ड सीनियर IAS अधिकारी विजय प्रकाश, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के रिटायर्ड असिस्टेंट जनरल मैनेजर उमेश मिश्रा, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता सदाफ़ इक़बाल और राजनीतिक विश्लेषक (सेफ़ोलॉजिस्ट) रामबंधु वत्स मौजूद थे। उन्होंने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस का पहला संस्करण 14 जून को मुंबई में आयोजित किया गया था।

वही मनोरमा झा ने बताया कि, दिल्ली में होने वाले सम्मेलन में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डॉ धर्मशिला गुप्ता राज्यसभा सदस्य, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी मिनिस्टर ऑफ विमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट, श्री ऋतुराज सिन्हा नेशनल सेक्रेटरी बीजेपी, प्रशांत किशोर, अनिल अग्रवाल वेदांता ग्रुप, संजय कुमार झा कार्यकारी अध्यक्ष जेडीयू, एक्टर पंकज त्रिपाठी,

इसके अलावा श्रेयसी सिंह, मिथलेश तिवारी शिक्षा मंत्री, प्रवीण झा पीएचआईयेल ग्रुप, एक्टर शेखर सुमन, संदीप झा संदीप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, नीतीश मिश्र मंत्री, प्रभात रंजन येएसपीएल फ्यूजन, अखिलेश प्रसाद सिंह राज्यसभा सांसद, नित्या पाठक, उदय सिंह नेशनल प्रेसिडेंट जनसुराज, सतीश कुमार सिंह, जगदीप नारायण सिंह रिटार्ड आईएस, सीमा सिंह बिजनेस विमेन, अक्षरा सिंह अभिनेत्री को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा बिहार से बाहर रहकर अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे उद्योगपतियों और अन्य विशेषज्ञों को भी सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें: Dhanbad Weather News: रांची-धनबाद समेत इन जिलों में भारी बारिश, जानें 10 से 13 सितंबर का हाल

मुंबई के बाद अब दिल्ली में बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन

मनोरमा झा ने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य मकसद देश के अलग-अलग शहरों और राज्यों में रहने वाले बिहार के लोगों को एक साथ लाना है, ताकि वे राज्य से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बातचीत कर सकें। उन्होंने बताया कि बिहार कई चुनौतियों का सामना कर रहा है; इसलिए, राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर निष्पक्ष और सार्थक बातचीत करना ज़रूरी है। बातचीत के बाद, बिहार की बेहतरी के लिए व्यावहारिक सुझावों और एक एक्शन प्लान के साथ आगे बढ़ने की कोशिश की जाएगी।

उन्होंने बताया कि भविष्य में देश के अन्य हिस्सों में भी यह सम्मेलन आयोजित करने की योजना है। आयोजकों का मानना ​​है कि बिहार से बाहर रहने वाले लोग भी राज्य के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं और इस सम्मेलन का मकसद इसी भावना को मज़बूत करना है।

यह भी पढ़ें: Esophageal Cancer: बहुत गर्म चाय-कॉफी से बढ़ सकता है खाने की नली के कैंसर का खतरा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment