Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Fitness 24 Darbhanga: फिटनेस 24 जिम के संचालक आरिफ मोहम्मद ने FIR के आरोपों पर दी सफाई

दरभंगा ज़िले के लहरियासराय थाना इलाके में स्थित 'फिटनेस 24' जिम से जुड़े मामले में एक नया मोड़ आया है। महिला पुलिस थाना में एक युवती द्वारा दर्ज कराई गई FIR में लगाए गए आरोपों के बाद, 'फिटनेस 24' जिम के संचालक आरिफ़ मोहम्मद ने सफ़ाई दी है; उन्होंने FIR में जिम के बारे में कही गई बातों से इनकार किया है और आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है।

Fitness 24 Darbhanga: फिटनेस 24 जिम के संचालक आरिफ मोहम्मद ने FIR के आरोपों पर दी सफाई
---Advertisement---

Fitness 24 Darbhanga: दरभंगा ज़िले के लहरियासराय थाना इलाके में स्थित ‘फिटनेस 24’ जिम से जुड़े मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। महिला पुलिस थाना में एक युवती द्वारा दर्ज कराई गई FIR में लगाए गए आरोपों के बाद, ‘फिटनेस 24’ जिम के संचालक आरिफ़ मोहम्मद ने सफ़ाई दी है; उन्होंने कहा हैं की FIR में जिम के बारे में कही गई बातों और आरोपों पूरी तरह से बेबुनियाद है।

इस पूरे मामले पर पत्रकार से बात करते हुए जिम के मालिक आरिफ़ मोहम्मद ने बताया कि ‘फ़िटनेस 24 जिम’ उन्हीं का है। उन्होंने साफ़ किया कि मोहम्मद शराफ़त हुसैन जिनकी पहचान FIR में जिम ऑपरेटर के तौर पर की गई है। असल में ऑपरेटर नहीं हैं, बल्कि वे सिर्फ़ जिम में वर्कआउट करने आते हैं। जिम में CCTV कैमरे लगे हुए हैं और वह युवती व शराफ़त हुसैन, दोनों ही वहाँ एक्सरसाइज़ करने आते थे।

वही दोनों के बीच मोबाइल फोन और व्हाट्सऐप के जरिए क्या बातचीत हुई, यह व्यक्तिगत मामला है। उन्होंने दावा किया कि जिस घटना का प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है, वह जिम परिसर के अंदर नहीं हुई है बाहर कौन क्या करता है उससे हमें क्या लेना देना हम प्रशासन से मांग करते है की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर स्थिति स्पष्ट कर सकते है।

Fitness 24 Darbhanga: दरभंगा जिम विवाद में ₹10 लाख की मांग का दावा

जिम के मालिक के अनुसार, जब उन्हें दोनों के बीच चल रहे विवाद के बारे में पता चला, तो उन्होंने दोनों पक्षों को साथ लाकर मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश की। उनका कहना है कि इसी प्रक्रिया के दौरान युवती की ₹10 लाख की मांग सामने आई। हालाँकि, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि इसके बाद क्या हुआ।

वहीं, प्राथमिकी में नामजद शराफत हुसैन ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए पूरे मामले को अलग तरीके से पेश किया है। शराफत का आरोप है कि युवती का कथित बॉयफ्रेंड अकरम पहले से उनका परिचित था और दोनों के बीच मित्रवत संबंध थे। शराफत के अनुसार, अकरम उनके साथ काफी समय बिताता था। शराफत का दावा है कि इसी दौरान उनके मोबाइल फोन और व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर कुछ संदेश भेजे गए, जिसकी जानकारी उन्हें तत्काल नहीं थी। बाद में विवाद बढ़ने पर उन्हें व्हाट्सऐप चैट के बारे में जानकारी मिली, जिसमें कथित तौर पर अश्लील बातचीत की गई थी।

यह भी पढ़ें: Bihari Swabhiman Sammelan: दिल्ली में इस दिन होगा बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन

‘शराफत ऑपरेटर नहीं, सिर्फ वर्कआउट करने आते थे’

शराफत के अनुसार, मामला सामने आने के बाद अकरम की ओर से विवाद को आपसी बातचीत के जरिए सुलझाने की पहल की गई। इसके बाद एक बैठक हुई, जिसमें कथित तौर पर 10 लाख रुपये की मांग की गई। शराफत का दावा है कि उन्होंने इसमें से 5 लाख रुपये का भुगतान भी किया और इस संबंध में एक समझौता पत्र तैयार किया गया।

शराफत का आरोप है कि 5 लाख रुपये के भुगतान में देरी होने के बाद युवती ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी। जिम को बदनाम करने की साजिश का आरोप जिम संचालक आरिफ मोहम्मद ने पूरे घटनाक्रम को जिम की छवि खराब करने की कोशिश बताया है। उनका आरोप है कि इस मामले में युवती और उसके कथित बॉयफ्रेंड की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

हालांकि, मामले में लगाए गए सभी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवती द्वारा लगाए गए आरोप, जिम संचालक की ओर से किए गए दावे और शराफत हुसैन द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल/व्हाट्सऐप चैट, कथित समझौता पत्र, पैसों के लेन-देन और संबंधित पक्षों के बयान जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Darbhanga Gym News: दरभंगा के जिम संचालक पर युवती को परेशान करने का आरोप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Fitness 24 Darbhanga: फिटनेस 24 जिम के संचालक आरिफ मोहम्मद ने FIR के आरोपों पर दी सफाई”

Leave a Comment