Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

The Vwan Movie: बड़े पर्दे पर छठी मैया का भव्य रूप, तमन्ना भाटिया के गाने ने मचाई धूम

बिहार की समृद्ध संस्कृति और लोक-आस्था का प्रतीक महापर्व 'छठ' अब हिंदी सिनेमा के बड़े पर्दे पर एक नए और भव्य रूप में नज़र आने वाला है। फिल्म ‘द व्वान’ का नया गाना 'छठी मैया' रिलीज़ हो गया है। गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा में यह पहली बार है जब छठ पूजा को बड़े पर्दे पर इतने प्रमुखता से दिखाया गया है।

The Vwan Movie: बड़े पर्दे पर छठी मैया का भव्य रूप, तमन्ना भाटिया के गाने ने मचाई धूम
---Advertisement---

The Vwan Movie: बिहार की समृद्ध संस्कृति और लोक-आस्था का प्रतीक महापर्व ‘छठ’ अब हिंदी सिनेमा के बड़े पर्दे पर एक नए और भव्य रूप में नज़र आने वाला है। फिल्म ‘द व्वान’ का नया गाना ‘छठी मैया’ रिलीज़ हो गया है। गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा में यह पहली बार है जब छठ पूजा को बड़े पर्दे पर इतने प्रमुखता से दिखाया गया है। इस गाने में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इस त्योहार से जुड़ी श्रद्धा, परंपराओं और भावनाओं को बेहद खूबसूरती से निभाती हुई नज़र आ रही हैं।

The Vwan Movie: ‘द व्वान’ का ‘छठी मैया’ सॉन्ग हुआ रिलीज

यह गाना छठ पूजा की कहानी को बिहार की संस्कृति और वन देवी की शक्ति के साथ जोड़ता है। ‘द व्वान’ लोककथाओं और कल्पना पर आधारित एक फ़िल्म है, जिसमें रोमांस, रहस्य, रोमांच और हास्य का अनोखा संगम देखने को मिलता है। दर्शकों ने पहले ‘समझो ना’ गाने के ज़रिए फ़िल्म की प्रेम कहानी की झलक देखी थी, जबकि ‘छठी मैया’ गाना फ़िल्म के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं को उजागर करता है।

तमन्ना भाटिया ने कहा कि ‘द व्वान’ का हिस्सा बनना उनके लिए एक खास अनुभव है। उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए पहली बार बड़े पर्दे पर छठ मनाने और बिहार व पटना के गौरव को दिखाने का अवसर मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक भी इस गीत को उसी श्रद्धा और आध्यात्मिक भावना के साथ महसूस करेंगे, जिस भावना के साथ इसे बनाया गया है।

गायक और संगीतकार विशाल मिश्रा ने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में गहराई से जुड़ी छठ की पवित्र परंपरा को पहली बार हिंदी सिनेमा तक पहुंचाना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि भारतीय संस्कृति की खुशबू दुनिया के हर कोने तक पहुंचे और उसे वह प्रेम व सम्मान मिले, जिसकी वह हकदार है। उन्होंने इस गीत को कौशल किशोर और पूरी ‘द व्वान’ टीम की ओर से लोगों को समर्पित एक छोटी-सी भेंट बताया।

यह भी पढ़ें: Fitness 24 Darbhanga: फिटनेस 24 जिम के संचालक आरिफ मोहम्मद ने FIR के आरोपों पर दी सफाई

तमन्ना भाटिया के गाने ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा

‘छठी मैया’ गाने को विशाल मिश्रा ने गाया और कंपोज़ किया है, जबकि इसके बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं। गाने की कोरियोग्राफ़ी चिन्नी प्रकाश ने की है। इसे ज़ी म्यूज़िक के बैनर तले रिलीज़ किया गया है। ‘द व्वान’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है।

इसका निर्माण शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने किया है। फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लोककथा, फैंटेसी, संगीत और भारतीय संस्कृति के मेल के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: Bihari Swabhiman Sammelan: दिल्ली में इस दिन होगा बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “The Vwan Movie: बड़े पर्दे पर छठी मैया का भव्य रूप, तमन्ना भाटिया के गाने ने मचाई धूम”

Leave a Comment