Jharkhand Wrestling: झारखंड में स्कूली खेलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राज्य के युवा पहलवान अनूप कुमार को ISF U-18 वर्ल्ड स्कूल गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। वह 45 किलोग्राम ग्रीको-रोमन कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Jharkhand Wrestling: पहलवान अनूप कुमार का कमाल
अनूप ने 19 से 21 सितंबर तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स में हिस्सा लिया। इन ट्रायल्स में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए एथलीट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। 45 किलोग्राम ग्रीको-रोमन कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनूप ने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की।
अनूप कुमार झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (JEPC) की ओर से आयोजित नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स में हिस्सा लेने रायपुर पहुंचे थे। चुने जाने के बाद अब वह इंटरनेशनल लेवल पर अपना हुनर दिखाने के लिए तैयार हैं। I
SF U-18 वर्ल्ड स्कूल गेम्स 2026 जिसे जिम्नासियाड 2026 के नाम से भी जाना जाता है ब्राज़ील के रियो डी जनेरियो में 3 से 8 दिसंबर, 2026 तक आयोजित होने वाले हैं। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग देशों के स्कूली एथलीट हिस्सा लेंगे। अनूप इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नज़र आएंगे।
दिसंबर में ब्राजील में दिखेगा जलवा
अनूप कुमार का चयन झारखंड में स्कूली खेलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे राज्य के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। शिक्षा विभाग स्कूली खिलाड़ियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं और चयन ट्रायल में भाग लेने के अवसर प्रदान कर रहा है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर शशि रंजन, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार, राज्य कुश्ती संघ के सचिव रजनीश कुमार और अन्य अधिकारियों व खेल प्रशासकों ने अनूप को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: AYUSH Jharkhand: 900 करोड़ से बनेगा आयुष मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान
यह भी पढ़ें: Aditya Singh Movie: पटना के आदित्य सिंह सुदर्शन की फिल्मी दुनिया में एंट्री









