Hemant Soren Mother Death: झारखंड की राजनीति से एक बहुत दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और पूर्व मुख्यमंत्री व ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का निधन हो गया है। खबरों के अनुसार, उन्होंने बुधवार शाम रांची के हिल व्यू अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से सोरेन परिवार के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
Hemant Soren Mother Death: हेमंत सोरेन पर टूटा दुखों का पहाड़
रुपी सोरेन को लगभग 21 दिनों से रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती थी। बुधवार को अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा। उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए, विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा था, सीनियर फिजिशियन डॉ. उज्ज्वल राय को भी हॉस्पिटल बुलाया गया था। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्पताल में मौजूद थे। परिवार के सदस्य लगातार उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रहे थे। इसी बीच, बुधवार देर शाम उनके निधन की खबर आई, जिससे राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।
21 दिनों से अस्पताल में थीं भर्ती
रुपी सोरेन के निधन की खबर ऐसे समय में आई जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली झारखंड कैबिनेट की बैठक भी टाल दी गई थी। सचिवालय ने दोपहर में बैठक रद्द करने की घोषणा की, इसके बाद मुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचे और परिवार के साथ रहे।
रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पत्नी थीं। उनके निधन से परिवार गहरे दुख में है। JMM समर्थकों और राजनीतिक जगत में भी शोक का माहौल है। फिलहाल, अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की जानकारी के लिए परिवार की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार है। जैसे ही और जानकारी मिलेगी, इस रिपोर्ट को अपडेट कर दिया जाएगा।
बाबूलाल मरांडी ने रुपी सोरेन के निधन पर क्या कहा?
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया के ज़रिए संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनके निधन की खबर से उन्हें गहरा दुख हुआ है। बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की माताजी के निधन की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी की माताजी के निधन की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) October 7, 2026
यह भी पढ़ें: Nalanda University: नालन्दा विश्वविद्यालय में ‘विश्वरंग नालन्दा 2026’ का आगाज
यह भी पढ़ें: Amrapali Dubey Movie: आम्रपाली दुबे की ‘बीवी हो तो ऐसी’ में क्या है बड़ा राज?









