Amrapali Dubey Movie: भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फ़िल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ का 1 मिनट 47 सेकंड का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। इस फ़िल्म में आम्रपाली के साथ सुपरस्टार विक्रांत सिंह राजपूत भी हैं। फ़िल्म को ‘रेणु विजय फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ के बैनर तले बनाया गया है। बता दें कि आम्रपाली ‘बिग बॉस’ हाउस में अपने स्टाइल की वजह से चर्चा में रही हैं।
भोजपुरी सिनेमा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल समेत कई प्लेटफॉर्म पर जारी किए गए ट्रेलर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
Amrapali Dubey Movie: शादी के बाद बदल जाती है कहानी
फ़िल्म का ट्रेलर आम्रपाली दुबे के वकील बनने के सपने से शुरू होता है। इसके बाद कहानी शादी, पति-पत्नी के अलग-अलग स्वभाव और उनके रिश्ते की उलझनों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फ़िल्म इमोशन, ह्यूमर और एंटरटेनमेंट का शानदार मिश्रण पेश करती है।
ट्रेलर का क्लाइमैक्स खास तौर पर दिलचस्प लग रहा है; इससे दर्शकों को हैरानी भी होगी और उनके चेहरों पर मुस्कान भी आएगी। हालांकि, कहानी का असली राज़ जानने के लिए दर्शकों को फ़िल्म के प्रीमियर का इंतज़ार करना होगा।
आम्रपाली-विक्रांत की जोड़ी करेगी मनोरंजन
फिल्म प्रोड्यूसर निशांत उज्ज्वल ने बताया कि ‘बीवी हो तो ऐसी’ रिश्तों पर आधारित एक दिलचस्प कहानी पेश करेगी, जिसमें पारिवारिक मनोरंजन भी होगा। आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी की तारीफ़ करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों को बहुत स्वाभाविक और प्रभावशाली ढंग से निभाया है। उनके अनुसार, दोनों के बीच की केमिस्ट्री फ़िल्म को और भी दिलचस्प बनाती है। फ़िल्म को सोम भूषण श्रीवास्तव ने लिखा और निर्देशित किया है। डॉ. संदीप उज्ज्वल और सुशांत उज्ज्वल इसके सह-निर्माता हैं, जबकि महेश उपाध्याय कार्यकारी निर्माता हैं।
इन कलाकारों से सजी है फिल्म
आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत के अलावा, इस फ़िल्म में रोहित सिंह मट्रू, सुबोध सेठ, ईशा भारद्वाज, साहिबा, पल्लवी कोहली और सबा खान भी हैं। संजय पांडे एक खास भूमिका में नज़र आएंगे। संगीत ओम झा और रजनीश मिश्रा ने तैयार किया है, और गाने के बोल ओम झा, संतोष पाटिल और शेखर मधु ने लिखे हैं। सिनेमैटोग्राफी प्रमोद पांडे ने की है, जबकि एडिटिंग की ज़िम्मेदारी जितेंद्र सिंह जीतू ने संभाली है। ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद, भोजपुरी सिनेमा के दर्शक अब फ़िल्म के प्रीमियर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि आम्रपाली और विक्रांत की जोड़ी स्क्रीन पर कितना मनोरंजन करती है।
यह भी पढ़ें: Darbhanga Teacher Election: दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सियासी हलचल तेज
यह भी पढ़ें: Nalanda University: नालन्दा विश्वविद्यालय में ‘विश्वरंग नालन्दा 2026’ का आगाज













