Ghar Ka Batwara Movie: भोजपुरी फिल्मों के शौकीनों के लिए अक्टूबर का महीना खास होने वाला है। इस महीने ‘एडवाइज भोजपुरी सिनेमा’ (Advise Bhojpuri Cinema) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर चार फिल्मों का डिजिटल प्रीमियर होगा। इस सीरीज की शुरुआत ‘घर का बंटवारा’ फिल्म से हो रही है, जिसका प्रीमियर कल होने वाला है। इससे दर्शक अपने घर बैठे-बैठे अपनी पसंदीदा भोजपुरी फिल्मों का आनंद ले सकेंगे।
निर्माता संजय पांडे और निर्देशक संजय कुमार श्रीवास्तव की यह फिल्म पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। गौरव झा और संजना पांडे मुख्य भूमिका में हैं। सुजान सिंह, काहना सिंह, साहिल खान, रोहित सिंह मथरू, सरधा नाभि, कंचन मिश्रा, सुबोध सेठ, काजल निशाद और चाहत भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
Ghar Ka Batwara Movie: परिवार और रिश्तों की कहानी है ‘घर का बंटवारा’
निर्माता संजय पांडेय ने बताया कि ‘घर का बंटवारा’ एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें रिश्तों की अहमियत और परिवार से जुड़े भावनात्मक पहलुओं को पेश किया गया है। फिल्म की कहानी दर्शकों को अपनेपन का एहसास कराएगी। उन्होंने कहा कि भोजपुरी दर्शकों तक अच्छी कहानियों वाली फिल्मों को पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर फिल्म के डिजिटल प्रीमियर के जरिए दर्शक इसे घर बैठे देख सकेंगे। उन्हें उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी और परिवार व रिश्तों से जुड़ी इसकी कहानी लोगों के दिलों तक पहुंचेगी।
फिल्म की कहानी प्राण नाथ ने लिखी है, जबकि संगीत की जिम्मेदारी साजन मिश्रा ने संभाली है। फिल्म में परिवार और रिश्तों से जुड़ी कहानी के माध्यम से दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास किया गया है। ‘घर का बंटवारा’ के डिजिटल प्रीमियर को लेकर भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों में उत्सुकता रहने की उम्मीद है।
‘पतोहिया हंटर वाली’ में सामाजिक संदेश
‘घर का बंटवारा’ के अलावा इस महीने एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर तीन और भोजपुरी फिल्मों का डिजिटल प्रीमियर होगा। इनमें निर्देशक मंजुल ठाकुर की ‘पतोहिया हंटर वाली’ शामिल है, जो दहेज जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठाती एक बहू की कहानी है।
वही फिल्म में काजल राघवानी, प्रशांत सिंह और कंचन मिश्रा सहित कई कलाकार नजर आएंगे। वहीं, रविंद्र सिंह निर्मित और रितेश ठाकुर निर्देशित ‘मोटकी दुल्हनिया 3’ में नेहा श्री और विक्रांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म प्यार, भावनाओं और इंसान की आंतरिक सुंदरता के महत्व को सामने लाती है। इसके अलावा संजय पांडेय और देवेंद्र बंसल निर्मित एक्शन ड्रामा ‘नारी’ का भी डिजिटल प्रीमियर होगा। संजना पांडेय और गौरव झा अभिनीत यह फिल्म महिलाओं की ताकत, संघर्ष और चुनौतियों का सामना करने के उनके साहस को केंद्र में रखती है। इन तीनों फिल्मों के जरिए दर्शकों को सामाजिक संदेश, पारिवारिक भावनाओं और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी।
यह भी पढ़ें: Ranchi Durga Puja: दुर्गोत्सव के रंग में रंगी राजधानी रांची, देखें पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें: RJD Jharkhand: झारखंड में SIR पर युवा राजद का हल्लाबोल, जानिए क्या हैं मांगें














1 thought on “Ghar Ka Batwara Movie: इस दिन YouTube पर रिलीज होगी ‘घर का बंटवारा फिल्म”