Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Bhojpuri Cinema News: अंजना सिंह की ‘पतोहिया हंटर वाली’ होगी ऑनलाइन रिलीज

लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पटोहिया हंटर वाली' 23 अक्टूबर को डिजिटल रूप से रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 'एडवाइस भोजपुरी सिनेमा' के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी।

Bhojpuri Cinema News: अंजना सिंह की ‘पतोहिया हंटर वाली’ होगी ऑनलाइन रिलीज
---Advertisement---

Bhojpuri Cinema News: लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पटोहिया हंटर वाली’ 23 अक्टूबर को डिजिटल रूप से रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म ‘एडवाइस भोजपुरी सिनेमा’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी। रेनू विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को लेकर भोजपुरी भाषी दर्शकों के बीच काफी उत्साह है।

इस फिल्म में अंजना सिंह एक अलग ही रूप में नजर आएंगी। मनोरंजन के साथ-साथ, यह कहानी दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाती है और महिलाओं को अपनी गरिमा के लिए खड़े होने का संदेश देती है।

Bhojpuri Cinema News: दहेज के खिलाफ आवाज उठाएगी बहू

‘पटोहिया हंटर वाली’ की कहानी शादी के बाद दहेज को लेकर होने वाले विवादों और ससुराल में बहू के साथ होने वाले अन्याय के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म दिखाती है कि जब किसी महिला के सम्मान और अधिकारों पर आंच आती है, तो वह किस तरह अनुचित मांगों के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाती है।

बताया जाता है कि इस फिल्म की एक खास बात यह है कि इसमें पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक कुरीतियों को बहुत ही मनोरंजक ढंग से पेश किया गया है।

अंजना सिंह ने दर्शकों से की अपील

फिल्म की डिजिटल रिलीज के संबंध में अभिनेत्री अंजना सिंह ने दर्शकों से इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ देखने की अपील की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक इस फिल्म को अपना प्यार और आशीर्वाद देंगे, और अपना फीडबैक भी साझा करेंगे। अभिनेत्री के प्रशंसक इस फिल्म में उन्हें एक नए अवतार में देख सकेंगे।

निशांत उज्ज्वल ने बताई फिल्म की खासियत

फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल के अनुसार, ‘पटोहिया हंटर वाली’ का उद्देश्य मनोरंजन करने के साथ-साथ महिलाओं के सम्मान का एक सशक्त संदेश देना और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रहार करना है। इस फिल्म का निर्माण डॉ. संदीप उज्ज्वल और सुशांत उज्ज्वल ने किया है और इसका निर्देशन रवि सिन्हा ने किया है। इसकी कहानी और पटकथा नन्हे पांडे ने लिखी है।

फिल्म का संगीत साजन मिश्रा और भरत चौहान ने तैयार किया है। इसके गीत शेखर मधुर, निशांत उज्ज्वल और मनीष कुमार ने लिखे हैं। मनोज सिंह ने सिनेमैटोग्राफी, दिनेश कुमार ने एडिटिंग और प्रवीण शेलार ने कोरियोग्राफी संभाली है। अब भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों का ध्यान 23 अक्टूबर को होने वाले डिजिटल प्रीमियर पर टिका है। यह फिल्म ‘एडवाइस भोजपुरी सिनेमा’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें: Hemant Soren Ranchi Return: मां के श्राद्ध के बाद रांची लौटे CM हेमंत सोरेन

यह भी पढ़ें: Darbhanga Eye Hospital: दरभंगा के बेता रोड में खुला ओरेन आई एंड रेटिना अस्पताल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment